फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rahul gandhi blames PMO

मुझसे राजनीतिक बदला ले रहा है पीएमओः राहुल

Wed, 09 Dec 2015 04:50 PM IST
Updated Wed, 09 Dec 2015 04:50 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi blames PMO

नेशनल हेराल्ड पर भाजपा और कांग्रेस के बीच मची खींचतान के बीच राहुल गांधी ने अब प्रधानमंत्री कार्यालय पर हमला बोल दिया है। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने पीएमओ पर राजनीतिक बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


पत्रकारों से बात करते हुए राहुल ने कहा पीएमओ पूरी तरत प्रतिशोध की भावना से काम कर रहा है। पूछने पर कई बार दोहराया कि पीएमओ कार्यालय की ओर से यह शत प्रतिशत राजनीतिक प्रतिशोध है। हालांकि कौनसे प्रतिशोध, पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन


कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। वहीं जब उनसे वैंकया नायडू द्वारा कांग्रेस पर संसद के जरिए कोर्ट को धमकी देने के आरोपों पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि यह सब जानते हैं कौन किसे धमकी दे रहा है। साफ है कि उनका सीधा सीधा इशारा भाजपा और केन्द्र सरकार की ओर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले सोनिया गांधी भी केन्द्र सरकार पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगा चुकी हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर सीधे सीधे भाजपा को चुनौती देते हुए कहा था कि मैं इंदिरा गांधी की बहू हूं, मैं क्यों डरूं।

नेशनल हेराल्ड केस मामले में लग रहे आरोप प्रत्यारोप

rahul gandhi blames PMO

वहीं कांग्रेस के आरोपों पर केन्द्र सरकार ने भी पलटवार कर दिया है। केन्द्रीय मंत्री वैंकया नायडू ने सदन में बयान देकर साफ किया कि इस मुद्दे पर केन्द्र या भाजपा का कोई हस्‍तकक्षेप नहीं है। यह कोर्ट और दो लोगों के बीच का मामला है।

कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि संसद के जरिए वह कोर्ट को धमकी देने का प्रयास कर रही है। नितिन गड़करी ने भी बयान देकर कहा कि भाजपा का इस मुद्दे से कोई लेना देना नहीं है। यह कोर्ट की कार्रवाई है।

एक और अन्य मंत्री राजीव प्रताप रूड़ी ने राहुल के आरोपों पर उन्हें चुनौती देते हुए कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष में साहस है तो वह संसद में आएं और अपने आरोपों के समर्थन में सबूत दें।

बता दें कि नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने आरोप लगाया है कि अखबार नेशनल हेरल्ड का प्रकाशन करने वाली कंपनी एसोसिएटेड जर्नल की संपत्ति लेने के लिए कांग्रेस ने 90 करोड़ रुपए बतौर ऋण दिए थे, जो गैरकानूनी है। मामले में उनकी ओर से सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा, मोतीलाल वोरा और सुमन दुबे सहित छह लोगों को आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed