फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rahul gandhi attand the meeting of distric presidents

राहुल लेंगे खाद्य सुरक्षा पर प्रदेश अध्यक्षों की क्लास

Wed, 17 Jul 2013 12:20 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Wed, 17 Jul 2013 12:20 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi attand the meeting of distric presidents

कांग्रेस शासित राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ सोनिया गांधी की बैठक के बाद अब खाद्य सुरक्षा कानून के मुद्दे पर राहुल गांधी सभी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों और विधायक दल के नेताओं से चर्चा करेंगे।

विज्ञापन


राहुल 27 जुलाई को बैठक करने जा रहे हैं। बैठक के जरिए राहुल का खास ध्यान उन राज्यों पर होगा, जहां कांग्रेस की सरकार नहीं है।

राहुल इन राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को कानून लागू करने में प्रदेश सरकारों की निगरानी करने के लिए कह सकते हैं।

साथ ही राहुल प्रदेश इकाइयों को खाद्य सुरक्षा कानून के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाने की सीख भी दे सकते हैं।

राहुल के साथ इस बैठक में ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश और खाद्य मंत्री के वी थॉमस के भी शामिल होने की संभावना है।

अभी 13 जुलाई को ही कांग्रेस अध्यक्ष ने कांग्रेस शासित मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाकर उन्हें खाद्य सुरक्षा कानून को तत्काल लागू करने के लिए कहा था।

इसके बाद अब खुद राहुल ने सरकार की खाद्य सुरक्षा योजना को सफल बनाने की जिम्मेदारी संभाल ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed