राहुल का मोदी पर हमला,'पीएम में अब नहीं बचा है दम'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर बरसे। संसद परिसर पर उन्होंने कहा कि अब ये लगने लगा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में दम नहीं बचा है, वे डर गए हैं। राहुल ने कहा कि लोकसभा चुनावों मे कांग्रेस की हार के बाद ये लगा था कि नरेंद्र मोदी में दम होगा, लेकिन अब उनमें दम नहीं बचा है।
सुषमा स्वराज ने बुधवार को ललित मोदी विवाद पर चर्चा के दौरान कहा था कि राहुल गांधी को अपनी मां से पूछना चाहिए कि उनके पिता राजीव गांधी ने वारेन एंडर्सन को कैसे भगाया? राहुल ने उस सवाल के जवाब में कहा मेरे पिता का नाम 30 सालों से लिया जा रहा है, लेकिन कोर्ट ने उन्हें क्लीन चिट दी हुई है।
राहुल ने कहा कि लोकसभा में मोदीजी के 200 से ज्यादा सांसद हैं, जबकि हम केवल 40 है। हमें शुरु में लगा कि उनसे लड़ाई कठिन होगी, लेकिन जब हम ने लड़ाई शुरु की प्रधानमंत्री मुंह छुपा कर भागे।
राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार देश में मिडियोक्रिटी थोप रही है। कांग्रेस ऐसा नहीं करने देगा। राहुल ने कहा कि इस मुल्क को आरएसएस से बचाने की कोशिश की जाएगी।
जेटली को भी राहुल ने दिया जवाब
राहुल ने कहा कि कांग्रेस प्रधानमंत्री पर तब तक दबाव बनाएगी, जबकि तक वह ललित मोदी को पकड़ कर नहीं लाते। राहुल ने कहा, 'हमें ये बात समझ में आ गई है कि प्रधानमंत्री डरता है, हम इतना प्रेसर डालेंगे की ललित मोदी वापस आएगा। क्रिकेट की सफाई होगी।'
राहुल ने कहा कि मोदी भूमि अधिग्रहण के मामले में भी डर गए। उन्होंने एक बार अध्यादेश लाया, दूसरी बार लाया, लेकिन अब सोच रहे हैं कि अध्यादेश लाएं या ना लाएं। मोदीजी भूमि अध्यादेश के मामले में डर के भाग गए।
राहुल ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के लिए बहुत बड़ा अवसर है, वह ललित मोदी को पकड़ कर वापस लाएं। इससे पहले राहुल ने जेटली के उस तंज का भी जवाब दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि था राहुल बिना नॉलेज के एक्सपर्ट बन गए हैं। राहुल ने कहा कि जिसके पास नॉलेज होता है, वही एक्सपर्ट होता है।