फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Rahul Gandhi attacks BJP on corruption

'बीजेपी को यहां क्यों नहीं दिखता भ्रष्टाचार?'

Sat, 15 Feb 2014 06:03 PM IST
Updated Sat, 15 Feb 2014 06:03 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi attacks BJP on corruption

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कर्नाटक के बेलगाम में एक रैली को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर छह भ्रष्टाचार विरोधी विधेयकों को संसद में रोकने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा, "उन बिलों के ख़िलाफ कौन खड़ा है? हम उन्हें पारित करना चाहते हैं। लेकिन हमें संसद में रोका जा रहा है। कौन हमें रोक रहा है? बीजेपी हमें रोक रही हैं। वे संसद चलने ही नहीं देते हैं।"
विज्ञापन


भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बीजेपी को घेरते हुए राहुल ने कहा, "इनके नेता पूरे देश में घूमकर कह रहे हैं कि हिंदुस्तान से भ्रष्टाचार को मिटाना है लेकिन उन्हें कर्नाटक में बीजेपी के नेता दिखाई नहीं देते।

विज्ञापन
विज्ञापन

भ्रष्टाचार पर पलटवार

Rahul Gandhi attacks BJP on corruption

राहुल ने कहा, "उन्हें ये नहीं दिखता कि बीजेपी का मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के मामले में जेल गया। 16 मंत्रियों को इस्तीफ़ा देना पड़ा। उन्हें छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार नहीं दिखता। भ्रष्टाचार के कारण बीजेपी की सरकार उखाड़ फेंक दी गई।"

भारतीय जनता पार्टी की तरफ से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी अपनी हर रैली में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के कार्यकाल में हुए कथित घोटालों को उठाते रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी भ्रष्टाचार को आक्रामक रूप से अपने चुनाव प्रचार का मुद्दा बना रही है और उसके निशाने पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी तक सभी अहम कांग्रेस नेता रहते हैं।

'येदियुरप्पा को क्यों लिया'

Rahul Gandhi attacks BJP on corruption

येदियुरप्पा के दोबारा बीजेपी में शामिल होने पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा, "येदियुरप्पा फिर से बीजेपी में आ गए हैं। लेकिन उन्हें सिर्फ़ कांग्रेस शाषित प्रदेशों का ही भ्रष्टाचार दिखता है। जहां इनकी सरकार ने नहीं हैं सिर्फ़ वहीं भ्रष्टाचार देखते हैं।"

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद पद छोड़ना पड़ा था।

राहुल ने यह भी कहा कि कर्नाटक में पिछली सरकार कर्नाटक की नहीं बल्कि बेल्लारी की थी। बेल्लारी को उन्होंने कर्नाटक को लूटने का ब्लैंक चैक दे दिया था।

उपलब्धियों का जिक्र

Rahul Gandhi attacks BJP on corruption

बेल्लारी के रेड्डी बंधुओं पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर भी भारतीय जनता पार्टी सवालों के कठघरे में रहती है।

राहुल गांधी ने अपने इस भाषण में भी मनरेगा, आरटीआई, महिला सशक्तीकरण और भोजन के अधिकार के बिल का उल्लेख किया।

राहुल ने कहा कि हम खास लोगों की नहीं बल्कि आम लोगों की सरकार बनाना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed