फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rahul gandhi attack on prime minister narendra modi.

राहुल ने किया पीएम मोदी पर जवाबी हमला

Thu, 13 Nov 2014 08:22 PM IST
Updated Thu, 13 Nov 2014 08:22 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi attack on prime minister narendra modi.

जवाहर लाल नहेरू की 125वीं जयंती पर दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरना शुरू कर दिया है। नेहरू की 125वीं जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी का नाम लिए बिना कांग्रेस अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने उनपर जुबानी हमला किया।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि लोग सड़क पर फोटो खिंचाने के लिए सड़क साफ कर रहे हैं। स्वच्छ भारत का अभियान शुरू करने वाले ही समाज में जहर खोलने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि गुस्से वाले लोग देश पर राज कर रहे हैं और इनसे मुकाबला सिर्फ एक संगठन कर सकता है, आप कर सकते हैं। राहुल ने कहा कि नफरत का जवाब सिर्फ प्यार से ही दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने भाजपा पर अप्रत्यक्ष रूप से हमला बोलते हुए कहा कि जवाहर लाल नेहरू की विचारधारा को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। नेहरू सबको साथ लेकर चलने की विचारधारा में विश्वास रखते थे।

सोनिया गांधी ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू की सोच सिर्फ किताबों के पन्नों में नहीं हैं। वह आज भी हमें प्रेरित करती है। लोकसभा और विधानसभा के चुनावों में हार से हतोत्साहित कांग्रेस कार्यकताओं में जोश भरने के लिए कहा कि नेहरू अगर आज जिंदा होते तो आप लोगों से यही कहते कि संगठन को मजबूत करिए, लोगों के बीच में जाइए और उनकी खुशी-दर्द का हिस्सा बनिए।

राहुल गांधी का पर किया पलटवार

rahul gandhi attack on prime minister narendra modi.

भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस महात्मा गांधी के जन्म दिन की सिर्फ औपचारिकता पूरी करती थी। पर प्रधानमंत्री मोदी ने उनके जन्मदिन को पूरी ‌दुनिया से जोड़ दिया है।

भाजपा प्रवक्ता नलिन कोहली ने राहुल गांधी का जवाब देते हुए कहा कि राहुल गांधी का तो पूरा राजनीतिक करियर फोटो खिंचवाने के सिवाए कुछ नहीं है। लोकल ट्रेन में यात्रा करना, दलित के घर जाना और ऑर्डिनेंस को फाड़ना क्या दिखाताहै?

नलिन ने कहा कि अगर राहुल गांधी के नाम से गांधी नाम हटा दिया जाए तो उनके पास और कौन सी विरासत बचती है। कांग्रेस ने जवाहर लाल नेहरू की 125वीं जयंती बनाने के लिए 17 नवंबर से 2 दिनों का अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमक आयोजित किया है। इसमें 52 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। पर इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कांग्रेस ने न्यौता नही दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed