फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rahul gandhi attack on narendra modi.

'आपने सत्ता दी, मोदी ने आपको झाड़ू पकड़ाया'

Sun, 23 Nov 2014 12:06 AM IST
Updated Sun, 23 Nov 2014 12:06 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi attack on narendra modi.

आप ने उन्हें सत्ता सौंपी और उन्होंने आपके हाथ में झाड़ू पकड़ा दिया। स्वच्छता अभियान के नाम पर झाड़ू तो मंत्रियों ने भी लगाई, लेकिन मास्क पहन कर सिर्फ फोटो खिंचवाने के लिए। तीन दिन झाड़ू लगाना बड़ी बात नहीं है, लेकिन तीन साल तक कोई भी मंत्री सड़कों पर झाड़ू लगाने नहीं आएगा। इन्हीं शब्दों के साथ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला।

विज्ञापन


राहुल गांधी शनिवार को झारखंड में थे। उन्होंने मनिक और पांकी में चुनावी सभा को संबोधित किया। यहां उनके निशाने पर मुख्य रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वच्छता अभियान रहा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि झाड़ू लगाकर फोटो खिंचवाने से राष्ट्र का निर्माण नहीं होता। राहुल ने काला धन के मुद्दे पर भी पीएम पर निशाना साधा।

'रोजगार देने के मोर्चे पर सरकार असफल'

rahul gandhi attack on narendra modi.

राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने सत्ता में आने से पहले 100 दिनों में काला धान वापस लाने की बात कही थी, लेकिन इस मामले में आज तक कुछ ठोस नहीं हुआ है। लोगों को रोजगार देने के मामले में भी नई सरकार ने कुछ नहीं किया है। छह माह में ही सभी को रोजगार मिल जाए यह संभव नहीं है, लेकिन इसकी शुरुआत तो हो सकती थी।

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने भाजपा पर झारखंड के विकास के लिए यूपीए सरकार की ओर से मिले पैसे को गायब करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य में 14 में से 10 साल तक भाजपा की सरकार रही है। इस दौरान केंद्र सरकार ने राज्य के विकास के लिए 30 हजार करोड़ रुपये दिए, लेकिन भाजपा के लोगों ने इन रुपयों को गायब कर दिया।

राहुल गांधी ने कहा कि देश में सबसे अधिक भ्रष्टाचार जमीन के मामले में व्याप्त है। इसे समाप्त करने को यूपीए सरकार भूमि अधिग्रहण बिल ले आई, लेकिन उद्योगपतियों को यह अच्छा नहीं लगा। वे कांग्रेस से खफा हो गए और भाजपा के साथ हो लिए। ऐसे लोग अब भूमि अधिग्रहण बिल, मनरेगा और आरटीआई जैसे कानून को समाप्त कराने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed