फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Rahul gandhi attack on bjp prime ministerial candidate modi

दंगों पर राहुल का मोदी पर वार, कहा बनेगी UPA की सरकार

Sun, 16 Mar 2014 10:26 PM IST
Updated Sun, 16 Mar 2014 10:26 PM IST
विज्ञापन
Rahul gandhi attack on bjp prime ministerial candidate modi

गुजरात दंगों को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला है। राहुल ने 2002 के दंगों के मामले में कोर्ट से मोदी को क्लीन चिट मिल जाने के भाजपा के दावों को दो टूक खारिज कर दिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दंगों को रोकने में नाकामी के लिए जवाबदेही तय की जानी चाहिए। राहुल ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए यह भी कहा कि केंद्र में यूपीए-3 की सरकार बनेगी।
विज्ञापन


राहुल ने कहा कि सियासी हित साधने के लिए भले ही मोदी को क्लीन चिट मिलने की बात कही जा रही हो, लेकिन अभी ऐसा कहना बेहद जल्दबाजी होगी।

राहुल ने उठाए सवाल

Rahul gandhi attack on bjp prime ministerial candidate modi

उन्होंने मोदी को क्लीन चिट देने वाली एसआईटी की रिपोर्ट को ही दोषपूर्ण बताते हुए कहा कि देश के कई प्रतिष्ठित विशेषज्ञों ने ही इस पर सवाल उठाए हैं।

अभी तो रिपोर्ट को सबसे निचली अदालत ने ही स्वीकार किया है, ऊपरी अदालतों में इसकी समीक्षा होना तो अभी बाकी है।

राहुल ने यह भी कहा कि एसआईटी के काम करने के तरीके में भी कई खामियां समाने आई थीं। राहुल ने एक इंटरव्यू के दौरान सवालों के जवाब में ये बात कहीं।  

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि दंगों को लेकर मोदी को नैतिकता के आधार पर तो जवाब देना ही चाहिए, साथ ही उनकी कानूनी जवाबदेही भी बनती है कि क्यों इन्हें रोक पाने में उनकी सरकार नाकाम रही।

क्लीन च‌िट पर उठाए सवाल

Rahul gandhi attack on bjp prime ministerial candidate modi

मालूम हो कि भाजपा ने दावा किया है कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित एसआईटी के साथ ही अदालत ने भी दंगों को लेकर मोदी को क्लीन चिट दे दी है, इसलिए अब उन्हें माफी मांगने की कोई जरूरत नहीं है।

राहुल ने कहा कि दंगों में मोदी पर लगे आरोपों और उनके खिलाफ मिले सुबूतों की सही तरह से जांच होना अभी बाकी है। बहुत से अनसुलझे सवाल हैं। देश अभी कई बातें जानना चाहता है।

राहुल ने इस बात को खारिज कर दिया कि लोकसभा चुनाव की जंग मोदी और राहुल के बीच है, उन्होंने कहा कि ये जंग दो व्यक्तियों की नहीं, बल्कि दो तरह के विचारों की है। उन्होंने मोदी को तानाशाही सोच वाला बताते हुए उनके विचारों को देश के लिए खतरनाक बताया।

विज्ञापन

यूपीए फ‌िर आएगी सत्ता में

Rahul gandhi attack on bjp prime ministerial candidate modi

राहुल ने अन्य कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हमारी क्षमता को कम करके नहीं आंकें, इस बार हम 2009 से अधिक सीटें जीतने में कामयाब होंगे और यूपीए-3 सरकार सत्ता में आएगी।

हालांकि राहुल ने माना कि देश में यूपीए सरकार के खिलाफ माहौल है, लेकिन उन्होंने भरोसा जताया कि जनता उन्हें समर्थन देगी। 2009 में कांग्रेस ने 206 सीट जीती थीं।

1984 के सिख विरोधी दंगों पर राहुल ने अपने पहले के बयान से हुए नुकसान की भरपाई करते हुए कहा कि दंगों को लेकर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह माफी मांग चुके हैं और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी खेद जाहिर कर चुकी हैं और मेरी राय भी इस मामले में पार्टी के दोनों नेताओं के समान ही है।

आप को नकारा

Rahul gandhi attack on bjp prime ministerial candidate modi

मालूम हो कि पहले राहुल ने 84 दंगों को लेकर माफी मांगने से इनकार कर दिया था। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को धूल चटा चुकी आप को राहुल ने लोकसभा चुनाव में चुनौती मानने से साफ इनकार कर दिया है।

राहुल ने कहा कि आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर कोई मुद्दा नहीं है।

राहुल ने कहा कि आप को दिल्ली में सरकार चलाने का अच्छा मौका मिला था। लेकिन उन्होंने जनता की समस्याएं दूर करने का अपना वादा तो नहीं निभाया, बल्कि भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed