फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rahul gandhi attack narendra modi after bihar election result

मोदी जी आपने हिंदू-मुसलमानों को लड़ाया है इसलिए हारे हैं: राहुल

Sun, 08 Nov 2015 02:21 PM IST
Updated Sun, 08 Nov 2015 02:21 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi attack narendra modi after bihar election result

चुनाव परिणामों में महागठबंधन की जीत के बाद पत्रकारों से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बिहार में भाजपा इसलिए चुनाव हारी है क्योंकि उसने हिंदू और मुस्लिम को लड़ाकर चुनाव जीतने की कोशिश की थी। उन्हें यह बात समझ आ जानी चाहिए कि हिंदू और मुसलमान को लड़ाकर चुनाव नहीं जीते जाते।

विज्ञापन


राहुल ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस में एक किस्म का घंमड आ गया है और यह घमंड उनकी बातों से दिखता है।  मोदी पर सीधा हमला बोलते हुए राहुल ने कहा कि मोदी जी को अब समझ में आ जाना चाहिए कि देश उनसे चाहता क्या है। वह एक प्रधानमंत्री है। प्रधानमंत्री पद की एक गरिमा होती है। जिस तरह की भाषा मोदी ने चुनाव के दौरान प्रयोग की है वह उन पर शोभा नहीं देती।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह देश हिंदू और मुस्लिम के प्यार से चलता है। उनमें नफरत फैलाकर आप न तो उन्हें बांट सकते हो और न ही कोई चुनाव जीत सकते है।

विदेशी दौरे बंद कीजिए मोदी जी

rahul gandhi attack narendra modi after bihar election result

मुस्कान के साथ मोदी पर हमले बोलते हुए राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी की कार्यशैली पर भी कटाक्ष किया। उनका कटाक्ष मोदी की चुनावी सभाएं और विदेशी दौरों पर था। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी आप पिछले डेढ़ साल से दौरे पर दौरे कर रहे हैं। इन दौरों को कम कीजिए। इन दौरों से देश को कुछ नहीं मिलना है। जनता ने आपको काम के लिए चुना था। आप वह काम कीजिए।

विदेशी दौरों के बजाय आप आम लोगों के बीच जाइए। मजदूर और किसान के बीच जाइए और उनके दुख और दर्द पूछिए। राहुल ने कहा कि पिछले डेढ़ साल से देश की जनता को  सिर्फ भाषण मिले हैं। लोगों को भाषण नहीं काम चाहिए।

राहुल गांधाा ने कहा कि यदि मोदी जी बिहार से सबक नहीं लेंगे और जिस गाड़ी पर वह बैठे हैं उसका एक्सीलेटर नहीं दबाएंगे तो जनता उन्हें उस गाड़ी से बाहर फेंक देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed