फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rahul gandhi asked question to modi and now modi turn he will give reply?

राहुल ने पूछा मोदी से तीखा सवाल, जवाब देंगे मोदी!

Sun, 24 May 2015 03:04 PM IST
Updated Sun, 24 May 2015 03:04 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi asked question to modi and now modi turn he will give reply?

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अब वन रैंक वन पेंशन योजना के लागू नहीं होने को मुद्दा बनाते हुए मोदी सरकार पर हमला बोला है। पूर्व सैन्यकर्मियों के प्रतिनिधिमंडल से शनिवार को मुलाकात के बाद राहुल ने कहा कि यदि सरकार इसे जल्द से जल्द लागू नहीं करती है तो कांग्रेस संसद के अंदर और बाहर इस मामले पर सरकार पर दबाव बनाएगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ने वन रैंक वन पेंशन योजना को लागू करने के लिए पैसे लेकर सभी तरह की औपचारिकता पूरी कर ली थी लेकिन मोदी सरकार अपने एक साल के कार्यकाल में इसे लागू नहीं कर सकी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल ने कहा कि एक साल हो गया लेकिन केंद्र सरकार इस मुद्दे पर कदम आगे नहीं बढ़ सकी। पूर्व सैनिकों ने सरकार का हर दरवाजा खटखटा लिया है, मगर इनकी मांग पर उनको कोई भरोसा नहीं मिला है।
विज्ञापन

सरकार पर सैनिक विरोधी होने का आरोप

rahul gandhi asked question to modi and now modi turn he will give reply?

राहुल ने कहा कि सेना, नौसेना और वायुसेना देश की रक्षा करते हैं। सीमा पर पहरेदारी करते हैं। अपनी जान की बाजी लगाते हैं। इनकी मांग पूरी होनी चाहिए। सरकार इनके अधिकार से वंचित नहीं रख सकती।

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि यूपीए सरकार ने इसके लिए पूरा पैसा आवंटित कर दिया था। मगर इस निर्णय को जमीन पर लागू नहीं किया गया। हम इस सरकार पर ये निर्णय जल्द से जल्द लागू करने के लिए दबाव बनाएंगे। वहीं पूर्व रक्षा राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने सरकार पर सैनिक विरोधी होने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ने 2006, 2009 और 2013 में इसे लेकर कदम उठाए। उन्होंने कहा कि हम एक फरवरी को जंतर मंतर पर धरने पर भी बैठे थे। तब हमें सात दिन के अंदर समस्या सुलझाने का वादा किया गया था। मगर आज तक कुछ नहीं हुआ। हिमाचल प्रदेश में पूर्व सैनिकों के संघ के प्रमुख कर्नल रिटायर्ड बी सी लागवान ने कहा कि योजना को लागू करने की प्रक्रिया में तेजी लाई जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed