फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Rahul Gandhi and Smriti Irani take their battle on twitter

राहुल गांधी पर भड़कीं स्मृति ईरानी, ट्विटर पर निकाली भड़ास

Sat, 30 May 2015 01:46 PM IST
Updated Sat, 30 May 2015 01:46 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi and Smriti Irani take their battle on twitter

छात्र समूह अंबेडकर-पेरियार सर्कल के खिलाफ कार्रवाई के मसले पर शुक्रवार को मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी और राहुल गांधी के बीच ट्विटर पर तीखी नोंकझोंक हुई।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का विरोध करने के कारण आईआईटी मद्रास में सक्रिय छात्र समूह अंबेडकर-पेरियार सर्कल (एपीएससी) की मान्यता रद्द कर दी गई थी। एपीएससी समेत तमाम छात्र संगठनों ने आरोप लगाया कि कार्रवाई मानव संसाधन विकास मंत्रालय के दबाव में की। हालांकि मानव संसाधन मंत्रालय ने आरोपों से इनकार किया।
विज्ञापन


मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि आईआईटी एक स्वायत्त संस्थान है और इस मामले में आईआईटी मद्रास अपना फैसला लेने के लिए स्वतंत्र है। सोशल मीडिया में कार्रवाई के निर्देश की कॉपी शेयर होने के बाद मानव संसाधन विकास मंत्रालय को भी बैकफुट पर आना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्विटर पर ऑफिस ऑफ आरजी हैंडल से ‌किए गए ट्वीट

Rahul Gandhi and Smriti Irani take their battle on twitter

कहा गया कि मानव संसाधन और विकास मंत्रालय ने इस मामले में जांच के बाद आईआईटी मद्रास कैंपस में एपीएससी की गतिविधियों का प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया था।

आईआईटी कैंपस में इस छात्र समूह के बारे में मानव संसाधन मंत्रालय को किसी अज्ञात व्यक्ति ने शिकायत भेजी थी। मंत्रालय को मिली शिकायत एपीएससी के एक पर्चे को भी संलग्न किया गया था, जिसमें मोदी सरकार और उसकी नीतियों की आलेचना की गई थी।

मंत्रालय ने अज्ञात व्यक्ति की उस शिकायत के आधार पर ही छात्र संगठन की मान्यता रद्द करने का आदेश दिया। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने छात्र संगठन के खिलाफ हुए कार्रवाई के मसले को अभिव्यक्ति की आजादी से जोड़ दिया। ट्विटर पर ऑफिस ऑफ आरजी ट्विटर हैंडल से ‌ट्वीट किए गए।

कांग्रेस के हमलों से स्मृति ईरानी बौखला उठीं स्मृति

Rahul Gandhi and Smriti Irani take their battle on twitter

@OfficeofRG ट्विटर हैंडल से कहा गया कि मोदी सरकार की आलोचना करने के कारण आईआईटी छात्र समूह पर प्रतिबंध लगा दिया। अब अगला कदम क्या होगा।

अगले ‌ट्वीट मे कहा गया कि अभिव्यक्ति की आजादी हमारा हक है। अगर कोई असहमति और बहस को दबाने की कोशिश करेगा तो हम उसके खिलाफ लड़ेंगे।

कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने इस मुद्दे पर मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के घर के बाहर धरना प्रदर्शन भी किया। कांग्रेस के तीखे हमलों से मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी बौखला उठीं और उन्होंने राहुल गांधी पर सीधा हमला बोल दिया।



स्मृति ने राहुल गांधी को चुनौती दे डाली

Rahul Gandhi and Smriti Irani take their battle on twitter

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर सीधे हमला करते हुए कहा कि कल आपने (राहुल ने) एनएसयूआई से कहा था कि जहां व्यवस्‍था हो, वहां अव्यवस्‍था फैलाएं। आज आपके गुंडे मेरे घर आए थे, उस समय मैं काम के लिए बाहर गई थी।

अपने अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा कि आप मुझे समय और स्‍थान बताइए, मैं अपनी सरकार और प्रशासन समते समेत सभी मुद्दों पर बहस के लिए तैयार हूं। स्मृति ने इसके बाद एक और ट्वीट किया।

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी और स्मृति ईरानी के बीच लोकसभा चुनावों से ही जंग चल रही है। लोकसभा चुनावों में स्मृति ने राहुल के खिलाफ उन्हीं के गढ़ अमेठी से चुनाव लड़ा था।



विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed