राहुल गांधी ने पीएम मोदी से की कुछ बोलने की मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसद का कामकाज लगातार तीसरे दिन ठप होने के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तगड़ा हमला बोला है। संसद परिसर में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि व्यापम घोटाले जैसा घोटाला हो गया, लेकिन प्रधानमंत्री ने उस पर एक शब्द तक नहीं बोला। प्रधानमंत्री ने कहा था कि न खाऊंगा, न खाने दूंगा, लेकिन अब उनकी विश्वसनियता गिरती जा रही है।
राहुल ने कहा प्रधानमंत्री हवा में बात करते है। उनकी विश्वसनियता धीरे-धरे गर्त में जा रही है। मोदी जी से ललित मोदी के बारे में पूछा गया, वे चुप रहे। उनसे व्यापम के बारे में पूछा गया, वे चुप रहे।
राहुल ने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि प्रधानमंत्री कुछ बोलें। वो देश के प्रधानमंत्री हैं, बीजेपी के प्रधानमंत्री नहीं है। लेकिन वे चुप हैं। उल्लेखनीय है कि ललित गेट मामले में कांग्रेस विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के इस्तीफे की मांग कर रही है।
कांग्रेस ने फिर बांधी काली पट्टी
पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी की मदद के कारण कांग्रेस ने राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का इस्तीफा भी मांगा है। व्यापम घोटाले के आरोप में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह घिरे हैं, जबकि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह पर नान घोटाले का आरोप है।
कांग्रेस ने भाजपा सरकार के मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों के इस्तीफे की मांग में संसद में विरोध जारी रखा है, जबकि भाजपा का कहना है कि सभी मामलों पर बातचीत की जाएगी, लेकिन किसी भी मंत्री का इस्तीफा नहीं होगा।
दोनों दलों के इसी अड़ियल रवैये के कारण मानसून सत्र का दो दिन बार्बाद हो चुका है। सत्ता दल का विरोध कर रही कांग्रेस दो दिन से संसद में काली पट्टी बांध कर जा रही है।