फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rahul gandhi and bilawal bhutto leave

पड़ोसियों को भी लगा राहुल गांधी का वायरस!

Thu, 02 Apr 2015 10:39 PM IST
Updated Thu, 02 Apr 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi and bilawal bhutto leave

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 44 दिनों से छुट्टी पर हैं। फरवरी में खबर आई थी कि राहुल गांधी चंद दिनों के लिए 'सबैटिकल लीव' यानी चिंतन-मनन के लिए छुट्टी पर जा रहे हैं। कहा गया कि वह होली के बाद वापस लौट सकते हैं। पूछा गया-राहुल विदेश में हैं या भारत में। सही जवाब कोई नहीं दे पाया। किसी ने कहा कि थाइलैंड में, किसी ने कहा ग्रीस में, किसी ने वियतनाम में।

विज्ञापन


कांग्रेस के ही एक नेता जगदीश शर्मा ने पहाड़ों में कैपिंग कर रहे राहुल गांधी की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर कीं और बताया कि वे उत्तराखंड में हैं। पड़ताल हुई तो पता चला की तस्वीरें पुरानी हैं।
विज्ञापन


होली बीत गई, राहुल नहीं आए। बल्कि खबर आई कि उन्होंने अपने छुट्टी बढ़ा ली है, मार्च के अंत में आएंगे। मीडिया ने कांग्रेस के हर बड़े नेता का दरवाजा खटखटा कर पूछा कि राहुल कहां है? जवाब मिला-हमें नहीं पता। राहुल के गायब होने के चंद दिनों बाद ही मार्च बीतने वाला ही था कि राहुल गांधी के राजनीतिक गुरु दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे हिंदुस्तान में ही हैं और 19 अप्रैल में होने वाली किसान रैली में 'प्रकट' होंगे यानी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल के निशाने पर किम जोंग इल का रिकॉर्ड

rahul gandhi and bilawal bhutto leave

राहुल के पहले उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग इल ही ऐसे नेता थे, जो 80 दिनों तक गायब रहे। जब तक वह दिखे नहीं, मीडिया में उनके बारे में तरह-तरह की अफवाहें फैलती रहीं। किम जोंग इल के रिकॉर्ड को देखते हुए ‌फिलहाल यही कहा जा सकता है कि विधानसभा चुनावों में ताबड़तोड़ राहुल गांधी गायब होने के मामले में भी जीत नहीं सकते। 80 दिन की छुट्टी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी उन्हें शायद ही दें।

राहुल गांधी की नामौजूदगी में गाहेबगाहे प्रियंका गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग उठती रही। लगता था कि ऐसी बीमारी शायद कांग्रेस को ही है कि भाई छुट्टी पर जाए और बहन को पार्टी की कमान सौंप दी जाए!

लेकिन गुरुवार को जैसी खबरें आईं, उससे लगा कि छुट्टी बीमारी केवल राहुल गांधी को ही नहीं, पड़ोसियों को भी लग चुकी है। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो भी छुट्टी पर जा रहे हैं, वह भी दो साल की। बिलावल की जगह पीपीपी की कमान उनकी बहन बख्तावर भुट्टो को सौंपी जा सकती है।

बिलावल भुट्टो को भी लगा 'राहुल रोग'

rahul gandhi and bilawal bhutto leave

खबरें यह भी आई कि बिलावल का अपने पिता आस‌िफ अली जरदारी से पार्टी के कामकाज ढंग को लेकर झगड़ा चल रहा है। जरदारी इसलिए उन्हें हटाकर ब्रिटेन में पढ़ी उनकी बहन बख्तावर भुट्टो को पीपीपी का प्रमुख बनाना चाहते हैं।

राहुल गांधी का किस्सा भी कुछ ऐसा ही है। यहां राहुल कांग्रेस के कामकाज के ढंग से नाराज है और कांग्रेस आला नेता इस बात से कि राहुल हमारे ढंग से काम क्यों नहीं करते।

देखा जाए तो राहुल गांधी पर राजन‌ीतिक विरासत संभालने और अपनी पार्टी को आगे बढ़ाने का जैसा दबाव है, लगभग वैसा ही दबाव बिलावल पर भी है।

और दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ता अपने-अपने नेताओं से परेशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed