फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rahul gandhi amethi lok sabha seat

कितनी सुरक्षित है राहुल के लिए अमेठी?

Sat, 08 Feb 2014 08:18 AM IST
नितिन श्रीवास्तव/बीबीसी संवाददाता
नितिन श्रीवास्तव/बीबीसी संवाददाता Updated Sat, 08 Feb 2014 08:18 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi amethi lok sabha seat

उत्तर प्रदेश का चुनावी अखाड़ा शुरू से ही नेहरू-गांधी परिवार का विश्वसनीय रहा है। इसलिए नहीं कि यहां से हर दफ़ा उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन


बल्कि इसलिए कि परिवार के सभी सदस्यों के लिए उत्तर प्रदेश की सीटें एक आसान ज़रिया रही हैं लोक सभा पहुंचने का।

चाहे फूलपुर से जीतने वाले जवाहरलाल नेहरू हों या सुल्तानपुर और रायबरेली से संजय और इंदिरा गांधी। या फिर अमेठी से राजीव, सोनिया और राहुल गांधी क्यों न हो।

विज्ञापन

कांग्रेसी महकमा उधेड़बुन में

rahul gandhi amethi lok sabha seat

और तो और गांधी परिवार के ही सदस्य लेकिन कांग्रेस से दूर रहीं मेनका गांधी और उनके बेटे वरुण को भी उत्तर प्रदेश में ही लोकसभा विजय मिली है।

लेकिन 2014 के आम चुनाव के पहले जो देखने को मिल रहा है वो कम से कम मुझे तो पहले नहीं दिखा।

पूरा कांग्रेसी महकमा इस उधेड़बुन में लगा है कि कांग्रेस के 'राजकुमार' राहुल गांधी की अमेठी सीट इस बार भी उनके लिए उतनी ही सुरक्षित रहे जितनी पहले थी।

2009 में धमाकेदार प्रदर्शन

rahul gandhi amethi lok sabha seat

2009 के लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी ने प्रदेश में राहुल के नेतृत्व में धमाकेदार प्रदर्शन किया था।

ख़ुद विश्लेषकों को भी शायद इस बात अंदाज़ा नहीं था कि कांग्रेस के हाथ यूपी की 80 में से 22 सीटें लग जाएंगी।

प्रदेश में कइयों ने कहना शुरू कर दिया था, 'राहुल गांधी अब यहां अपने पैर जमा चुके हैं'।

लेकिन 2012 के विधानसभा चुनाव के नतीजे इस उम्मीद से इतर थे।

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में मिली थी हार

rahul gandhi amethi lok sabha seat

उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए मात्र 28 उम्मीदवार ही विजयी हो सके। राहुल गांधी ने ख़ुद इस हार की 'ज़िम्मेदारी' ली थी।

साल 2014 के आम चुनाव से पहले कांग्रेस में कई दफ़ा ऐसे स्वर भी उभरे की राहुल को अब पार्टी की कमान पूरी तरह से अपने हाथों में ले लेनी चाहिए। काफ़ी मान-मुनव्वल के बाद हुआ भी यही।

लेकिन इससे ठीक पहले 2013 में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में ज़्यादातर में कांग्रेस को करारी हार मिली। इसके साथ ही राहुल के नेतृत्व क्षमता पर दोबारा सवाल उठने लगे।

'आप' से चुनौती

rahul gandhi amethi lok sabha seat

दिल्ली में ज़बरदस्त प्रदर्शन करने वाली आम आदमी पार्टी ने इसी बीच ये घोषित किया कि उनके नेता कुमार विश्वास राहुल के गढ़ अमेठी में उन्हें चुनौती देने पहुंच रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं ने शुरू में इसे बहुत गंम्भीरता से नहीं लिया लेकिन उन्हें चेताया कुछ दूसरे घटनाक्रमों ने भी।

इलाक़े में इस ख़बर ने ज़ोर पकड़ना शुरू कर दिया है कि भाजपा नेता और राहुल के चचेरे भाई वरुण गांधी अमेठी से सटी सुल्तानपुर सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

जनता नाराज

rahul gandhi amethi lok sabha seat

इस बीच सुल्तानपुर से कांग्रेसी सांसद और पूर्व में संजय गांधी के लिए अमेठी सीट 'ऑफ़र' करने वाले संजय सिंह को कांग्रेस ने राज्यसभा में सीट दिलवा दी है।

तमाम राजनीतिक गतिविधियों के बीच ख़ुद राहुल गांधी अपने चुनाव क्षेत्र अमेठी पहुंचे, जहां पहली बार उन्हें कुछ जगहों पर काले झंडे भी दिखाए गए।

इसके बाद से इलाक़े में कांग्रेस संगठन ने अपनी जान लगा दी लगती है, जिससे राहुल की जीत आगामी आम चुनाव में सुनिश्चित रहे।

पकड़ बनाने की कोशिश

rahul gandhi amethi lok sabha seat

उत्तर प्रदेश में आम चुनाव से पहले कांग्रेस को थोडा 'कमज़ोर' मानते हुए दूसरे राजनीतिक दलों ने भी गांधी-नेहरू परिवार के इलाक़े में पकड़ बनाने की कोशिश की है।

अगर वरुण गांधी सुल्तानपुर से लड़ते हैं तो जानकारों के मुताबिक़ उनकी जीत तय मानी जा रही है।

पिछले विधानसभा चुनाव में सुल्तानपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी। यहां तक कि अमेठी से संजय सिंह की पत्नी अमिता सिंह तक अपनी सीट हार गईं थीं।

मायावती ने भी कसी कमर

rahul gandhi amethi lok sabha seat

बसपा अध्यक्ष मायावती भी सुल्तानपुर-अमेठी-रायबरेली इलाक़े के लिए मज़बूत उम्मीदवारों की खोज कर रही हैं।

ऐसी ख़बरें भी आ रहीं हैं कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के 22 सांसदों में से कम से कम तीन ने जीत का यक़ीन न होने पर कांग्रेस आलाकमान से अपने चुनाव क्षेत्र बदलवाने की सिफ़ारिश की है।

अमेठी में दौरा करने पर भी साफ़ समझ आ रहा है कि इलाक़े में सब कुछ वैसा नहीं है जैसा मैंने ख़ुद 2009 में देखा था।

राहुल गांधी भले ही अपनी सीट निकाल ले जाएं लेकिन दिलचस्प रहेगा यह देखना कि कितने अंतर से वे ऐसा कर पाते हैं। और ऐसा ही कुछ मंज़र मध्य उत्तर प्रदेश में फ़िलहाल कांग्रेस पार्टी का भी दिखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed