फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Rahul Gandhi: American style parliamentary candidate to be elected

राहुल अमेरिकी स्टाइल में चुनेंगे उम्मीदवार

Wed, 22 Jan 2014 03:13 PM IST
Updated Wed, 22 Jan 2014 03:13 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi: American style parliamentary candidate to be elected
लोकसभा चुनाव अभियान की कमान अपने हाथों में लेने वाले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी योजनाओं पर अमल शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


15 लोकसभा सीटों पर सीधे उम्मीदवार चुनने के अपने ऐलान को अमलीजामा पहनाने के तहत राहुल ने 13 सीटों का चयन कर लिया है। अमेरिका की चुनाव प्रणाली की तर्ज पर इन सीटों पर ब्लॉक, जिला और प्रदेश कांग्रेस के सदस्य वोटिंग के जरिये उम्मीदवार को चुनेंगे। इस मतदान प्रक्रिया में संबंधित लोकसभा सीट से आने वाले विधायक भी शामिल होंगे।

कहां चुने जाएंगे उम्मीदवार?

Rahul Gandhi: American style parliamentary candidate to be elected

13 चयनित सीटों में से उत्तर प्रदेश की वाराणसी और संत कबीर नगर का नाम भी शामिल है। इसके अलावा राजस्थान की झुंझुनू, मध्य प्रदेश की इंदौर, होशंगाबाद, कर्नाटक की उत्तर बंगलूरू, दक्षिण बंगलूरू, हरियाणा की गुड़गांव, असम की गुवाहाटी, महाराष्ट्र की धुले, औरंगाबाद और गुजरात की भावनगर, वडोदरा लोकसभा सीट का नाम है।

दो अन्य सीटों का चयन भी जल्द ही कर लिया जाएगा। दरअसल राहुल की इस मुहिम को अमेरिका की चुनाव प्रणाली से प्रेरित माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे चुने जाएंगे उम्मीदवार?

Rahul Gandhi: American style parliamentary candidate to be elected

अमेरिका में पार्टी के उम्मीदवारों का चयन निचले स्तर से लेकर ऊपरी स्तर पर वोटिंग के आधार पर किया जाता है। साथ ही राहुल के इस कदम को आम आदमी पार्टी (आप) की चयन प्रणाली के संदर्भ में भी देखा जा रहा है।

आप ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन प्रणाली के जरिए किया था। इसके तहत कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन कर सकता था।

हालांकि राहुल ने अपनी चयन प्रणाली में थोड़ा अलग तरीका अपनाया है। उन्होंने पार्टी के उम्मीदवार का चयन ब्लॉक, जिला और प्रदेश कांग्रेस सदस्यों की वोटिंग पर तय करने की रणनीति बनाई है।

विज्ञापन

टिकट बटवारा बंद कमरों में बैठ कर नही होगा

Rahul Gandhi: American style parliamentary candidate to be elected
राहुल ने अपने इस नए कदम का ऐलान 17 जनवरी को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हुई कांग्रेस की राष्ट्रीय बैठक में किया था। मगर उस वक्त सीटों की जानकारी नहीं दी गई थी।

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा था कि पार्टी अब टिकट बंटवारे की प्रक्रिया को अंतिम रूप बंद कमरों में बैठकर नहीं देगी। वह पार्टी के दरवाजे आम जनता के लिए खोलना चाहते हैं। इसलिए इस तरह के तरीकों को अपनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा था कि अगर ये तरीके कामयाब होते हैं तो अगली बार सभी लोकसभा सीटों पर इसी तरह से उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed