फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rahul gandhi ahead of modi in south india in rss survey

RSS के सर्वे में देश के इन हिस्सों में राहुल हैं मोदी पर भारी

Sun, 30 Mar 2014 11:15 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Sun, 30 Mar 2014 11:15 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi ahead of modi in south india in rss survey

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के मुखपत्र आर्गनाइजर ने लोकसभा चुनाव से पहले लोगों का मूड भांपने को एक सर्वेक्षण कराया। इसमें उभर कर सामने आया कि लोगों के लिए राम मंदिर से कहीं ज्यादा विकास का मुद्दा अहमियत रखता है।

विज्ञापन


मतदाताओं में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े मसले हावी हैं। साथ ही प्रधानमंत्री पद के लिए देश के ज्यादातर हिस्सों में भाजपा नेता नरेंद्र मोदी की लहर है लेकिन दक्षिण भारत में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी मोदी पर भारी साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन


यह सर्वे हाल ही में आर्गनाइजर के प्रकाशित अंक में छपा है। इसमें कहा गया है कि देश के दक्षिण हिस्से में राहुल गांधी भाजपा नेता मोदी से आगे हैं जबकि अन्य हिस्सों में मोदी राहुल पर बढ़त बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीर्ष मसलों में भ्रष्टाचार शामिल नहीं

rahul gandhi ahead of modi in south india in rss survey

सर्वे से एक अहम बात यह भी निकल कर सामने आई है कि मतदाताओं के बीच शीर्ष 5 मसलों में भ्रष्टाचार शामिल ही नहीं है। हालांकि शीर्ष 10 मुद्दों में से यह एक है। साथ ही ये भी संकेत मिलते हैं कि युवाओं को भावी सरकार से रोजगार के अवसर पैदा करने, आर्थिक वृद्धि दर में बढ़ोतरी तथा ढांचागत विकास के क्षेत्र में सबसे ज्यादा अपेक्षा है।

लोगों को बेहतर सड़के, बिजली और अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं की जरूरत है। हालांकि ओपिनियन पोल में राम मंदिर का स्पष्ट रूप से जिक्र नहीं किया गया है। आर्गनाइजर और लोक सारथी फाउंडेशन ने देशभर की 380 सीटों पर सर्वे कराया। इसमें मध्य, उत्तर, पश्चिमी, पूर्वी और दक्षिणी राज्य शामिल हैं।

सर्वे के दौरान 1.14 लाख लोगों की राय ली गई। यह सर्वे जनवरी के पहले हफ्ते और मार्च के हफ्ते हफ्ते के बीच कराया गया।

पीएम के रूप में पहले नंबर पर मोदी, दूसरे पर राहुल

rahul gandhi ahead of modi in south india in rss survey

सर्वे के अनुसार, देशभर में प्रधानमंत्री पद के लिए मोदी 43.72 फीसदी लोगों की पसंद हैं। उत्तर भारत में 48 फीसदी लोग मोदी और 27 फीसदी लोग राहुल को पीएम के रूप में देखना चाहते हैं। इन दोनों के बाद अरविंद केजरीवाल का नंबर आता है। सर्वेक्षण के अनुसार मोदी 162 सीटों वाले उत्तर भारत में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से आगे हैं जबकि कांग्रेस उपाध्यक्ष 132 सीटों वाले दक्षिणी हिस्से में मोदी पर बढ़त बना रहे हैं। दक्षिण भारत में 35.8 फीसदी लोगों ने राहुल को जबकि 33.3 फीसदी ने मोदी को पसंद किया है।

संघ प्रवक्ता राम माधव का कहना है कि सर्वेक्षण संघ ने नहीं बल्कि आर्गनाइजर ने कराया है। संघ चुनाव के वक्त कभी भी कोई सर्वे नहीं कराता है। इसलिए इसे संघ का सर्वे बताना सही नहीं है।

भाजपा उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने सर्वे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश में इस वक्त केंद्र के कुशासन के खिलाफ एक लहर है। यह चुनाव परिस्थितियों में बदलाव और देश में आस्था के होंगे। नरेंद्र मोदी, भाजपा और एनडीए लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करेगी, चाहे सर्वे इसे कहें या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed