फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rahul gandhi address congress kisan rally

'पूरे देश की जमीन छीन लेंगे मोदी'

Sun, 19 Apr 2015 11:03 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला / नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला / नई दिल्ली Updated Sun, 19 Apr 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi address congress kisan rally

केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ और बेमौसम बारिश से देश भर में हुए फसल के नुकसान के उचित मुआवजे को लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान से कांग्रेस ने किसान रैली का आयोजन किया है। रैली में देश भर से किसान और किसान प्रतिनिधि समेत कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

विज्ञापन


रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि किसान देश को शक्ति देता है। वह बोले कि किसान को नहीं मालूम कि कब उसकी जमीन उससे छीन ली जाएगी।
विज्ञापन


राहुल ने कहा कि आज देश का किसान घबराया हुआ है। देश की सरकार उद्योगपतियों की है। हमारी सरकार ने किसान की हरमुमकिन मदद की है। मोदी पर हमला करते होते हुए कहा कि मोदी ने उद्योगपतियों से हजारों करोड़ रुपए लेकर चुनाव जीता है। अब भूमि अधिग्रहण बिल के बहाने मोदी अपना कर्जा उतारेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने कहा कि मोदी गुजरात के बाद अब पूरे देश की जमीन छीन लेंगे। साथ ही, विदेश में जाकर मोदी के दिए बयान की भी निंदा की। मोदी ने विदेश में कहा था कि उन्होंने भारत में अभी तक पचास साल का कचरा साफ किया है।

इससे पहले रैली को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से किसानों के हित में काम किया है। कांग्रेस किसानों के साथ है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा के चुनाव के दौरान मोदी ने किसानों के हित में काम करने का वादा किया, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ।

मोदी सरकार.. अब बहुत हो चुकाः सोनिया

rahul gandhi address congress kisan rally

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार की कथनी और करनी में फर्क है और सरकार का भूमि अधिनियम किसानों के खिलाफ षड्यंत्र है।

दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान खेत मजदूर रैली को संबोधित करते हुए सोनिया ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया और किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि 2013 में भूमि अधिग्रहण क़ानून भाजपा समेत सबकी सहमति से बनाया गया था और उसमें किसानों के हितों का ध्यान रखा गया था। सोनिया का आरोप था कि मोदी सरकार यूपीए के भूमि बिल में संशोधन करके किसानों की जमीन से निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाना चाहती है।

किसान के हालात

कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि पिछले 11 महीने में किसानों की हालत बदतर हुई है। मोदी सरकार ने अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया से गेहूं खरीदने के लिए बड़े पैमाने पर समझौते किए हैं।

उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। यूरिया की बड़े पैमाने में कमी है जिससे कालाबाज़ारी बढ़ी है। खाद के अनुदान में कमी से किसान कर्ज के जाल में फंस गया है।

सोनिया ने कहा कि जो लोग चुनाव प्रचार में दावा करते थे कि अब देश में किसान आत्महत्या नहीं करेंगे, वो अब कहां है। इनकी कथनी और करनी में अंतर है। इनके दिल में कुछ और है, जबान पर कुछ और होता है।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने गरीबों के लिए जो योजनाएं बनाई थी मोदी सरकार ने उनके बजट में कटौती की है। इसका सीधा असर गरीबों पर पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि ये देश की गरीब जनता के साथ अन्याय है। मोदी सरकार की नीति और नीयत है। यह सरकार किसानों, मजदूरों और गरीबों के खिलाफ काम कर रही है लेकिन कांग्रेस उनके हितों की रक्षा के लिए डटकर संघर्ष करती रहेगी।

कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार आजादी की विरासत से मिले महान मूल्यों को तहस नहस करना चाहती है।

'कांग्रेस राहुल को कितनी बार लांच-रीलांच करेगी'

rahul gandhi address congress kisan rally

दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की किसान रैली को लेकर बीजेपी ने सोनिया और राहुल गांधी पर निशाना साधा। बीजेपी नेता व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी को कितनी बार लांच और रीलांच करेगी। भूमि अधिग्रहण का वाड्रा मॉडल क्या है, सोनिया और राहुल गांधी इस मॉडल को क्यों नहीं बताते।

राहुल के उद्योगपतियों से कर्जा मांगने के बयान पर रविशंकर ने कहा कि राहुल का यह बयान जनादे्रा के साथ मजाक करने जैसा है जिसके लिए राहुल को माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस ने आत्मविश्लेषण नहीं किया। रैली में कांग्रेस के भाषण में कुछ भी नया नहीं था। बीजेपी नेता एमजे अकबर ने कहा कांग्रेस डरी हुई कि अब उसकी सरकार की नीतियों का झूठ सामने आ जाऐगा।

बीजेपी नेता नलिन कोहली ने कहा कि राहुल की रैली की हकीकत देश देख चुका है कि कितनी कुर्सियां खाली पड़ी रही। आप पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने कहा कि लगता है लंबी छुट्टी के बाद राहुल गांधी ने नया खोजने का साहस दिखाया है।

उधर दिल्‍ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की किसान महारैली में कांग्रेस ने देशभर से किसानों को जुटाने का प्रयास किया है। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि लाखों की तादात में किसान व किसान प्रतिन‌िधि रैली में पहुंचे। रोहतक हरियाणा से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने दावा ‌किया कि रैली में हरियाणा से लाखों की संख्या में किसान पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed