फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Rahul didn’t speak on 50 % representation for women in AICC

राहुल गांधी के बयान का कांग्रेस ने किया खंडन

Tue, 02 Jul 2013 11:41 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Tue, 02 Jul 2013 11:41 AM IST
विज्ञापन
Rahul didn’t speak on 50 % representation for women in AICC

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के एआईसीसी और पार्टी की अन्य इकाइयों में महिलाओं की 50 फीसदी भागीदारी होने संबंधी बयान के दो दिन बाद ही पार्टी इससे मुकर गई।

विज्ञापन


पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने सोमवार को सफाई देते हुए कहा कि राहुल ने इस मसले पर ऐसा कुछ नहीं कहा है।

वरिष्ठ नेता ने कहा कि शनिवार को यहां नवनियुक्त पार्टी पदाधिकारियों से बातचीत के दौरान राहुल ने इस तरह की कोई बात नहीं कही थी।

उन्होंने कहा कि यह बैठक पदाधिकारियों के आपसी परिचय के लिए आयोजित की गई थी क्योंकि इनमें से ज्यादातर एआईसीसी में पहली बार शामिल हुए थे।

पार्टी के वरिष्ठ नेता से जब पूछा गया कि बैठक के दौरान राहुल ने पार्टी में महिलाओं की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी के संबंध में कोई बयान दिया था तो नाम न छापने की शर्त पर पार्टी नेता ने कहा कि उन्होंने ऐसी कोई बात नहीं की थी।
विज्ञापन


इस बीच जब उनसे पार्टी प्रवक्ता भक्त चरण दास के मीडिया के सामने 2014 लोकसभा चुनावों के लिए नवगठित एआईसीसी टीम के ऐलान के वक्त दिए बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस संबंध में किसी सवाल का जवाब देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि शनिवार को बैठक के बाद दास ने कहा था कि राहुल ने एआईसीसी में महिलाओं की 50 फीसदी भागीदारी को लेकर चर्चा की है,

हालांकि इसका मतलब आरक्षण नहीं है बल्कि पार्टी में उनकी मौजूदगी बढ़ाने को लेकर विचार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed