फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rahul decide tickets in chattisgarh

राहुल के दरबार में तय होगा टिकट

Fri, 11 Oct 2013 06:31 PM IST
धीरज कनोजिया
धीरज कनोजिया Updated Fri, 11 Oct 2013 06:31 PM IST
विज्ञापन
rahul decide tickets in chattisgarh

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के कमान संभालने के बाद अब पार्टी में उम्मीदवारों के चयन की सालों पुरानी प्रक्रिया बदल गई है।

विज्ञापन


दरअसल, प्रदेश चुनाव समिति के बाद स्क्रीनिंग कमेटी और फिर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक होने के बाद सूची जारी हो जाती है।

मगर अब केंद्रीय चुनाव समिति से पहले एक और पड़ाव से उम्मीदवारों की सूची को फाइनल होने के लिए गुजरना होगा। यह पड़ाव राहुल गांधी का है।

जोकि हर राज्य की केंद्रीय चुनाव समिति से पहले सीटवार उम्मीदवारों की सूची की समीक्षा करेंगे।

बृहस्पतिवार को राहुल ने यह कसरत शुरू कर दी। छत्तीसगढ़ के प्रभारी कांग्रेस महासचिव बीके हरिप्रसाद के नेतृत्व में प्रदेश के नेताओं ने 18 उम्मीदवारों की सूची राहुल के सामने पेश की।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शुक्रवार को दोपहर में होने की संभावना है। इससे पहले राहुल ने खुद हर सीट पर उम्मीदवारों के बारे में नेताओं से पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीदवार को टिकट देने का कारण और उसकी जीत की संभावना के बारे में पूछा। यही नहीं, राहुल ने यहां तक पूछा कि किन किन बड़े नेताओं ने इन नामों की सिफारिश की है और उनकी जिम्मेदारी तय करने की बात भी कही है।

सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय चुनाव समिति में भी राहुल के शामिल होने की बात है। मगर वह इससे पहले खुद चुनावी तैयारियों की समीक्षा करना चाहते हैं।

दरअसल, उपाध्यक्ष की कुर्सी संभालने के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव की जंग राहुल के सामने हैं। इसलिए वह किसी तरह का जोखिम लेना नहीं है।

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर नरेंद्र मोदी के ऐलान के बाद तो वह और सतर्क हो गए है। बैठक में छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष चरण दास महंत और विधायक दल के नेता रविंद्र चौबे भी शामिल थे।


छत्तीसगढ़ में सबसे पहले चुनाव होने है। 11 नवंबर को मतदान का पहला चरण है। इसलिए पार्टी ने जल्द ही उम्मीदवारों की सूची जारी कर ली है।

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि अब टिकट प्रक्रिया तीन पड़ाव नहीं बल्कि चार हो गए। इससे उम्मीद है कि प्रक्रिया और चुस्त होगी और परिणाम बेहतर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed