{"_id":"faa6ba9a-55c5-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"rahul-clearfied-in-which-country-celebrated-new-year-celebration","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवाब दें राहुल, किस देश में मनाया नए साल का जश्न","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जवाब दें राहुल, किस देश में मनाया नए साल का जश्न
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2013 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चलती बस में गैंगरेप कांड के बाद देशभर में लोगों के सड़कों पर उतरने से लेकर अब तक कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी की चुप्पी पर भाजपा ने आश्चर्य जताया है। पार्टी ने कांग्रेस से देशवासियों को यह बताने को कहा है कि उसके सबसे ताकतवर नेता व प्रधानमंत्री पद के भावी उम्मीदवार राहुल गांधी ऐसे विषम मौके पर कहां थे।
विज्ञापन
पार्टी उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि जब इस दुखद घटना के बाद लोग आक्रोशित व आंदोलित थे और लोगों ने नये साल का जश्न मनाने से दूरी बना ली थी, ऐसे में राहुल गांधी कहीं भी नहीं दिखे।
विज्ञापन
भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी का ऐसे दुखद मौके पर सात समंदर पार जश्न मनाना कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है। इसलिए कांग्रेस को जवाब देना चाहिए और देशवासियों को बताना चाहिए कि नए साल के मौके पर राहुल गांधी दुनिया के किस देश में थे।
विज्ञापन