फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rahul angry with salman over impotent comment on modi

मोदी पर राहुल ने सलमान को डांटा

Thu, 27 Feb 2014 09:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 27 Feb 2014 09:15 PM IST
विज्ञापन
rahul angry with salman over impotent comment on modi

भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी को 'नपुंसक' कहने पर विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद पर विरोधियों के हमले शुरू हो गए थे। यहां तक कि भाजपा के अलावा समाजवादी पार्टी ने भी उनके इस बयान पर ऐतराज जताया।

विज्ञापन


हालांकि, नरेंद्र मोदी ने इस पर अब तक कोई जवाब नहीं दिया है। आज दिल्ली में कारोबारियों को संबोधित करते हुए मोदी ने विकास का एजेंडा दोहराया, लेकिन सलमान पर उन्होंने कुछ नहीं कहा।
विज्ञापन


सलमान खुर्शीद के लिए अब तक राहत की बात यह थी कि उनके पार्टी आला कमान की तरफ से कोई बयान नहीं आया था। लेकिन अब यह राहत भी खत्म हो गई है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सलमान खुर्शीद का दिल तोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल ने कहा, मुझे यह भाषा पसंद नहीं

rahul angry with salman over impotent comment on modi

गुरुवार को कांग्रेस की अहम बैठक के बाद जब मीडिया ने राहुल गांधी ने सलमान खुर्शीद की टिप्पणी के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा, "इस तरह की भाषा मुझे बिलकुल पसंद नहीं है। मैं इसका समर्थन नहीं करता।"

खास बात यह है कि राहुल से पहले सोनिया गांधी मीडिया से बात कर रही थीं। उसके बाद वह, राहुल और कांग्रेस के वरिष्ठ मंत्री कुछ आगे बढ़ गए थे, लेकिन जैसे ही मी‌डिया ने यह सवाल उछाला, तो राहुल ने लौटकर जवाब दिया।

आपत्तिजनक बयान पर राहुल के नाराजगी जताने का यह पहला मामला नहीं है। पार्टी प्रवक्ताओं से बैठक में राहुल ने कहा था कि राजनीतिक विरोध जताया जा सकता है, लेकिन व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए।

बचाव में खड़े नेता अब क्या कहेंगे?

rahul angry with salman over impotent comment on modi

हाल तक कांग्रेस अपने नेता के बचाव में खड़ी थी। बुधवार को इस बारे में सफाई मांगने पर पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा था, "सलमान खुर्शीद वरिष्ठ मंत्री हैं। काफी समझदार शख्स हैं। अगर उन्होंने कुछ ऐसा कहा है, तो सही ही कहा होगा।"

सलमान ने खुद कहा था कि इस बयान पर माफी मांगने का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने कहा था, "मैंने उन्हें कातिल नहीं कहा। वो चाहते हैं कि मैं उन्हें कातिल कहूं। मेरा कहना था कि बतौर मुख्यमंत्री उन्होंने नहीं किया।"

उन्होंने कहा, "या तो माने कि हमने जानकर किया। और अगर यह नहीं मानते, तो स्वीकार करें कि वो रोक नहीं पाए। और जो रोकने में सक्षम नहीं होता, उसे क्या कहते हैं। नपुंसक कहते हैं न। और मैंने वही कहा है। इसकी जगह कोई और लफ्ज है, तो वो बता दें। मैं वही कहने लगूंगा।"

भाषा को लेकर राहुल का सख्त रुख

rahul angry with salman over impotent comment on modi

लेकिन यह आक्रामकता बुधवार तक सीमित थी। जब राहुल गांधी ने बुधवार को साफ कर दिया कि वह सलमान खुर्शीद की बात से इत्तफाक नहीं रखते, तो देखते ही देखते पूरी कांग्रेस में यह बदलाव आ गया।

पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने कहा कि ‌हम अच्छे तरीके से भी विरोध कर सकते हैं और इस तरह के बयानों से बचा जाना चाहिए। एक अन्य नेता राजीव शुक्ला का कहना था कि कांग्रेसी नेताओं को 'बीजेपीवालों' की भाषा नहीं इस्तेमाल करनी चाहिए।

राहुल के सख्त रुख के बाद अब इस बात का दबाव बढ़ गया है कि सलमान खुर्शीद अपने बयान पर कोई न कोई सफाई दे। अब तक वो अपने बयान और लफ्ज को दुरुस्त ठहरा रहे थे, लेकिन राहुल की प्रतिक्रिया के बाद स्थिति बदल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed