फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rahul angry at modi mamata visit

मोदी-ममता की दोस्ती पर गुस्साए राहुल गांधी

Sun, 07 Jun 2015 11:09 AM IST
Updated Sun, 07 Jun 2015 11:09 AM IST
विज्ञापन
rahul angry at modi mamata visit

पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला है।

विज्ञापन


मोदी और ममता की दोस्ती की आलोचना करते हुए कहा कि जब केंद्र में हमारी सरकार थी तो मनमोहन सिंह ने ममता को बांग्लादेश जाने का न्योता दिया था लेकिन उस वक्त उन्होंने एकला चलो का राग अलापते हुए मना कर दिया था।
विज्ञापन


राहुल ने कहा कि मोदी के आने के बाद उनका एकला चलो का राग गुम हो गया है। आखिर दोनों की इस दोस्ती का राज क्या है? राहुल ने अपने भाषण में कहा कि सिर्फ कांग्रेस ही बंगाल की तकदीर बदलकर उसे विकास की राह पर आगे ले जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वादों को भूल कर प्रधानमंत्री ने पकड़ा द‌िया झाड़ू

rahul angry at modi mamata visit

अपने भाषण में उन्होंने ममता बनर्जी की जमकर खिंचाई की और कहा कि उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद राज्य वाम मोर्चा शासन वाली स्थिति से भी बदतर हालत में पहुंच गया है। राहुल राज्य में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए पहुंचे थे।

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार का एक साल पूरा हो गया है। अब अपने वादों को भूल कर प्रधानमंत्री ने लोगों को झाड़ू पकड़ा कर स्वच्छता अभियान में लगा दिया है। अब स्वच्छता का मुद्दा गायब है तो वह लोगों से राजपथ पर योग करने को कह रहे हैं।

राहुल ने कहा क‌ि सरकार रोजाना नई बात कह रही है लेकिन रोजगार के बारे में कहीं कोई चर्चा नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि दरअसल अधूरे वादों को ढंकने के लिए ही सरकार रोजाना नई-नई बातें कह रही है। राहुल गांधी ने बाद में हुगली जिले में जूट मिल मजदूरों को संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed