श्रम कानून कमजोर करने के राहुल के आरोप गलत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से प्रधानमंत्री पर जानबूझ कर श्रम कानूनों को कमजोर करने के आरोप पर सरकार ने जवाब दिया।
केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने रविवार को कहा कि सरकार देशभर के कामगारों के वेतन और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
श्रम मंत्री ने कहा, ‘कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के आरोप गलत हैं और हम इसकी कड़ी आलोचना करते हैं। सरकार सभी कामगारों चाहे वह संगठित क्षेत्र का हो या असंगठित क्षेत्र का, उनके रोजगार और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।'
उठाए हैं ठोस कदम
राहुल गांधी की ओर से शनिवार को प्रधानमंत्री पर श्रम कानूनों के कमजोर
करने के आरोपों का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री दत्तात्रेय ने कहा पिछले
डेढ़ सालों में सरकार ने कामगारों की स्थिति को मजबूत करने के लिए ठोस कदम
उठाने के साथ ही नई पहल की है।
सत्ता में आने के बाद नरेंद्र मोदी की
सरकार ने न सिर्फ न्यूनतम पेंशन एक हजार रुपये करने की घोषणा की है बल्कि
इसे निरंतरता से लागू भी कराया है। उन्होंने कहा कि सरकार श्रम कानूनों को
आसान करने पर भी विचार कर रही है।