फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rahul again made fun of gujarat model

राहुल गांधी ने फिर उड़ाया गुजरात मॉडल का मजाक

Sun, 20 Apr 2014 08:18 AM IST
Updated Sun, 20 Apr 2014 08:18 AM IST
विज्ञापन
rahul again made fun of gujarat model

राहुल गांधी ने एक बार फिर गुजरात के विकास मॉडल का मजाक उड़ाया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारी मुनाफा कमाने वाले उद्योगपतियों को कौड़ियों के भाव खेती की जमीन देना ही वह विकास का मॉडल है, जिसका ढिंढोरा मोदी सरकार पीट रही है।

राहुल ने भाजपा पर महिलाओं की भलाई के लिए सिर्फ जुबानी जमा-खर्च करने का भी आरोप लगाया।

एक टॉफी के बदले में एक मीटर जमीन!

rahul again made fun of gujarat model

राहुल गांधी ने यहां शनिवार को एक चुनावी रैली में कहा, मोदी साहब गुजरात मॉडल की बात करते हैं। उन्होंने क्या किया है?

उन्होंने गरीब किसानों से 35,000 एकड़ जमीन छीन कर उद्योगपति अदाणी को एक रुपये प्रति मीटर के हिसाब से दे दी। और फिर अदाणी ने इसे 800 रुपये प्रति मीटर के हिसाब से बेच दी। और इस तरह 3000 करोड़ रुपये की उनकी कंपनी सिर्फ किसानों की जमीन बेच कर 40,000 करोड़ रुपये की हो गई। इसे ही मोदी विकास का गुजरात मॉडल कहते हैं।

राहुल ने कहा कि आजकल एक रुपये में एक टॉफी मिलती है। अगर आप अदाणी हैं और गुजरात सरकार को एक टॉफी देते हैं तो वह आपको एक मीटर जमीन दे सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के पोस्टरों में सुषमा की तस्वीर क्यों नहीं?

rahul again made fun of gujarat model

राहुल ने कहा कि गुजरात के लोगों ने वर्षों की कड़ी मेहनत के बूते टेक्सटाइल मिल और दूसरे उद्योग खड़े किए हैं। लेकिन गुजरात के मुख्यमंत्री कहते हैं कि यह सब उनकी बदौलत हुआ है। मोदी अक्सर भाषण देते हैं कि वह देश में बदलाव ला देंगे। लेकिन एक आदमी देश की तस्वीर नहीं बदल सकता। करोड़ों लोगों की मिलीजुली कोशिश से ही बदलाव आता है।

मोदी की चौकीदार वाली टिप्पणी पर राहुल ने कहा कि कांग्रेस देश की विकास की चाबी देकर उन्हें इसमें भागीदार बनाना चाहती है।

राहुल ने महिलाओं के विकास के मामले पर भी भाजपा को घेरा और कहा कि पार्टी उनकी भलाई की बात करती है लेकिन उसके पोस्टरों में सिर्फ मोदी की तस्वीर लगी होती है। किसी महिला की तस्वीर इसमें नहीं दिखती। यहां तक कि सुषमा स्वराज की तस्वीर भी इन पोस्टरों में नहीं दिखाई देती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed