फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rahul accepted wave against upa govt

राहुल ने भी माना, यूपीए के खिलाफ लहर, कांग्रेस परेशान

Thu, 24 Apr 2014 12:53 PM IST
Updated Thu, 24 Apr 2014 12:53 PM IST
विज्ञापन
rahul accepted wave against upa govt

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से यूपीए सरकार के खिलाफ थोड़ी सत्ता विरोधी लहर होने की बात स्वीकार करने से कांग्रेस सकते में है।

विज्ञापन


अभी तक जब पार्टी के कई नेताओं ने इस तरह की बात खुलकर कही थी तो कांग्रेस उनका निजी बयान कहकर इस पर पानी डालने का काम करती रही।

मगर अब जब पार्टी उपाध्यक्ष ने ये बात कही है तो पार्टी यह कहकर राहुल का बचाव कर रही है कि ऐसी बात करना उनका बड़प्पन है। राहुल से पहले जयराम रमेश व जनार्दन द्विवेदी समेत कई नेता देशभर में सरकार के खिलाफ गुस्से की बात कह चुके हैं।

विज्ञापन

दिग्विजय बोले, ऐसा कहना राहुल का बड़प्पन

rahul accepted wave against upa govt

राहुल गांधी ने एक टीवी इंटरव्यू में स्वीकार किया कि हो सकता है कि यूपीए सरकार ने एक या दो गलतियां की हो।

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह कहते हैं कि राहुल का ऐसा कहना उनका बड़प्पन है कि वे यह बात स्वीकार रहे हैं। उन्होंने कहा कि कौन सी सरकार गलती नहीं करती। किस सरकार के खिलाफ गुस्सा नहीं होता।

राहुल की स्वीकरोक्ति पर दिग्विजय ने कहा कि गलती किस सरकार से नहीं होती। जो दौड़ता है। वही गिरता है। सरकार से कुछ गलतियां जरूर हुई हैं।

कई नेताओं को नहीं पच रहा राहुल का बयान

rahul accepted wave against upa govt

दिग्विजय ने कहा कि यह मानना भी राहुल का बड़प्पन है। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी कहते हैं कि राहुल गांधी ने कोई नई बात नहीं की है।

उनकी बात को नकारात्मक रूप से नहीं देखा जाना चाहिए। वे विपक्षियों की तरह नहीं कि अपनी गलती को मानने से ही इनकार कर दें। पार्टी के कई नेता हालांकि दबी जुबान में राहुल के इस बयान को चुनाव के वक्त ठीक नहीं मान रहे हैं।

पार्टी के एक नेता का कहना था कि इस तरह के सवाल को टाला जाना चाहिए या फिर दूसरी तरह से ऐसे सवालों को निपटाया जाना चाहिए। चुनाव से पहले ही गलतियां करने की बात कहना व्यवहारिक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed