फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rahul accepted lack of big leadership in congress

राहुल ने स्वीकारी कांग्रेस में बड़ी लीडरशिप की कमी

Wed, 09 Oct 2013 01:31 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 09 Oct 2013 01:31 AM IST
विज्ञापन
rahul accepted lack of big leadership in congress

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने स्वीकार किया है कि कांग्रेस में लीडरशिप की कमी है। उन्होंने कहा कि जब गांधी जी ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी तो कांग्रेस के पास बड़ी लीडरशिप थी।

विज्ञापन


एक फोटो का हवाला देते हुए बोले कि उसे देखने से लगता है कि फोटो में मौजूद किसी को भी प्रधानमंत्री बना सकते थे। सभी उस पद के योग्य थे, लेकिन अब वैसा नहीं दिखता।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘मैं चाहता हूं, ऐसा लगना चाहिए कि कांग्रेस पार्टी में 40-50 ऐसे लोगों की लीडरशिप है जो प्रधानमंत्री बन सकते हैं। यह तभी होगा जब सभी वर्गों को संगठन और सरकार में प्रतिनिधित्व मिलेगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में भगवान वाल्मीकि फाउंडेशन की तरफ से आयोजित वाल्मीकि महासम्मेलन में राहुल गांधी ने बड़े सधे अंदाज में विपक्ष की तरफ से उठ रहे एक-एक सवाल का जवाब दिया।


उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समाज और गरीब वर्ग के लोगों को बढ़ाओ। विधानसभा और लोकसभा तक पहुंचाओ। कांग्रेस में सबकी आवाज होनी चाहिए। जिस दिन सभी वर्गों की आवाज कांग्रेस में शामिल होगी, पार्टी 360 सीटें जीतेगी। इस लक्ष्य को पूरा करने में टाइम लगेगा, लेकिन काम शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed