फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   raheja developers present talking homes in gurgaon

भारत में पहली बार घर करेंगे आपसे बात, जानिए कैसे?

Tue, 19 May 2015 08:13 PM IST
Updated Tue, 19 May 2015 08:13 PM IST
विज्ञापन
raheja developers present talking homes in gurgaon

हॉलीवुड की फिल्मों में हमने अकसर आयरन मैन जैसे मशीनी-मानवों को अपने घर से बातचीत करते और उसका इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल करते देखा है। एप्पल के आईफोन और गूगल की ओर से भी एंड्रॉयड प्लेटफार्म पर घर में लगी प्रणालियों को नियंत्रित करने वाले एप्लीकेशन पेश किए जा चुके हैं।

विज्ञापन


घर से बातें करने और उसे अपनी इच्छा के अनुरूप नियंत्रित कर पाने का सपना अपने देश में भी सच होने जा रहा है। रहे डेवलपर्स दुनिया के पहले टॉकिंग होम या आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस होम के जरिए यह पेशकश कर रहे हैं। कंपनी का कहना है कि पहली बार किसी डेवलपर ने बातों को समझने वाली ऑटोमेशन प्रणाली अपने घरों में स्थापित करने की पेशकश की है।
विज्ञापन


रहेजा डेवलपर्स के कार्यकारी निदेशक नयन रहेजा ने बताया कि कंपनी द्वारा गुड़गांव में हाल ही में लांच रहेजा अयन रिहायशी परियोजना इस प्रणाली के साथ पेश किया जाने वाला पहला हाउसिंग प्रोजेक्ट है। इसका सैंपल फ्लैट तैयार है, जहां जाकर ग्राहक इस तकनीक को देख-समझ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशी कंपनी के साथ मिलकर किया तैयार

raheja developers present talking homes in gurgaon

उन्होने बताया कि इस प्रोजेक्ट को खाड़ी देशों की प्रख्यात कंपनी अरबटेक के साथ मिलकर विकसित किया जा रहा है। अरबटेक वही कंपनी है जिसने बुर्ज खलीफा जैसी दुनिया की बेहतरीन इमारत तैयार की है।

रहेजा ने बताया कि हम अपने टेक्निकल पार्टनर के साथ मिलकर इस प्रणाली के शुरुआती रूपों का परीक्षण कर चुके हैं और यह घर की बत्तियां जलाने-बुझाने, तापमान को कम या ज्यादा करने और पर्दों को गिराने और उठाने का काम बखूबी करता है।

यह विज्ञान गल्प पर आधारित अंग्रेजी फिल्मों के तकनीकी पात्र जार्विस की तरह बातों को सुनकर निर्देशानुसार काम करने में सक्षम है। यह प्रणाली काफी दक्षता के साथ काम करने वाली है और इसी के चलते हम इसे लेकर काफी उत्साहित हैं।

जल्दी और फ्लैटों में शुरु की जाएगी सुविधा

raheja developers present talking homes in gurgaon

उन्होंने बताया कि हम अपने लग्जरी श्रेणी के कुछ आवासों में इसके पहले बीटा वर्जन को उपलब्ध करा रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही हम अपने सभी लग्जरी और मिड श्रेणी के घरों में ऐसी प्रणालियों को उपलब्ध करा सकेंगे।

उन्होंने कहा कि यह टेक्नॉलजी काफी गतिमान है और समय के साथ जैसे जैसे वॉयस रिकग्निशन इंजनों में सुधार होता जाएगा, इस प्रणाली को अपडेट किया जा सकेगा।

भविष्य में यह सिस्टम कई तरह की भाषाओं और लहजों को समझने में सक्षम हो जाएंगे। यह सिस्टम तकनीक से ज्यादा वास्ता न रखने वाले लोगों के लिए काफी सुविधाजनक होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed