फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Raghuvar Das will be the next Chief Minister of Jharkhand

रघुवर दास होंगे झारखंड के नए मुख्यमंत्री

Fri, 26 Dec 2014 09:18 PM IST
Updated Fri, 26 Dec 2014 09:18 PM IST
विज्ञापन
Raghuvar Das will be the next Chief Minister of Jharkhand
गैरआदिवासी नेता रघुवर दास झारखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री और राज्य के पर्यवेक्षक जे पी नड्डा ने रांची में विधायक दल की बैठक के बाद शुक्रवार को इसकी घोषणा की। झारखंड के इतिहास में ये पहला मौका होगा जिसमें कोई गैरआदिवासी नेता राज्य की कमान संभालेगा। 29 दिसंबर को रघुवर दास रांची के बिरसामुंडा मैदान में शपथ लेंगे।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य के बड़े आदिवासी नेता अर्जुन मुंडा की हार के बाद से ही रघुवर दास मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार के तौर पर उभरे थे। रघुवर दास ने जमशेदपुर (पूर्व) की सीट पर कांग्रेस के आनंद बिहारी दूबे को 70,157 वोटों से हराया है। झारखंड में बीजेपी की बड़ी जीत में इस बार गैरआदिवासी वोटों का खास प्रभाव रहा है। इन्हीं मतदाताओं के दम पर बीजेपी राज्य में पहली बार पूर्ण बहुमत की गैरगठबंधन की सरकार बनाने जा रही है।
विज्ञापन

प्रशासनिक और संगठन का अनुभव

Raghuvar Das will be the next Chief Minister of Jharkhand

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की हार ने भी सूबे का अगला मुख्यमंत्री चुनने के लिए भाजपा आलाकमान की काफी मदद की। प्रदेश  ही इसमें अगले सीएम पद के लिए भाजपा की ओर से कई नेता दौड़ में थे, लेकिन मुख्य मुकाबला अर्जुन मुंडा और रघुवर दास के बीच था। पार्टी आलाकमान ने पहले से बात के संकेत दिए थे कि बहुमत आने पर वह गैर आदिवासी चेहरे को मुख्यमंत्री बना सकती है।

रघुवर दास राज्य में इससे पहले कई महत्वपू्र्ण पदों पर रह चुके हैं। उन्हें राज्य के उप मुख्यमंत्री के तौर पर प्रशासनिक अनुभव भी है। इसके अलावा वो बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष के तौर पर भी काम कर चुके हैं। पार्टी संगठन में उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed