फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   raghuvar das take outh of next CM of jharkhand

रघुबर दास आज लेंगे झारखंड सीएम पद की शपथ

Sun, 28 Dec 2014 11:43 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला.दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला.दिल्ली Updated Sun, 28 Dec 2014 11:43 AM IST
विज्ञापन
raghuvar das take outh of next CM of jharkhand

भाजपा नेता रघुबर दास आज झारखंड के नये मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। प्रशासन ने शपथ ग्रहण समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित होगा।

वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा राज्य में पहले गैर आदिवासी व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाने का विरोध कर रही है। झारखंड विधानसभा चुनावों में भाजपा को सबसे ज्यादा 38 सीटें मिली हैं। झारखंड विधानसभा में कुल 81 सीटें हैं। वहीं कांग्रेस को कुल सात सीटें ही मिलीं। अब तक सरकार में रही झारखंड मुक्ति मोर्चा को कुल 18 सीटें ही मिल पाई।
विज्ञापन


उधर भारत प्रशासित जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने के लिए जोड़-तोड जारी है। कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) को बिना शर्त समर्थन की पेशकश की है, लेकिन पीडीपी ने अभी तक कोई जबाव नहीं दिया है। भारतीय जनता पार्टी की अन्य दलों के साथ बातचीत जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल लोकसभा चुनाव और उसके बाद महाराष्ट्र, हरियाणा, जम्मू कश्मीर और झारखंड के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed