फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Raghubar das Das take an oath of 10th CM of jharkhand

रघुबर दास ने ली शपथ, नहीं पहुंचे मोदी और शाह

Sun, 28 Dec 2014 04:13 PM IST
Updated Sun, 28 Dec 2014 04:13 PM IST
विज्ञापन
Raghubar das Das take an oath of 10th CM of jharkhand

झारखंड के गैर-आदिवासी नेता रघुबर दास ने रविवार को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में 10वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। दास के इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह खराब मौसम से चलते नहीं पहुंच पाए। हालांकि भाजपा के अन्य बड़े नेताओं ने इस शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की।

विज्ञापन


रघुबर दास के साथ अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। जानकारी के मुताबिक कुछ मंत्रियों को बाद में शपथ दिलाई जाएगी। राज्य के नए मुख्यमंत्री आज शाम चार बजे नए मंत्रिमंडल के साथ राज्य सचिवालय में बैठक करेंगे। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी का इस शपथ ग्रहण समारोह में पहले जाना तय था, लेकिन खराब मौसम के चलते उन्हें जाने का फैसला टालना पड़ा।
विज्ञापन


राज्य के नए मुख्यमंत्री रघुबर दास ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले मंदिर जाकर भगवान का आशीर्वाद लिया। दास के इस शपथ ग्रहण समारोह में देवेंद्र फडनवीश, नितिन गडकरी, वैंकेया नायडू, हेमंत सोरेन और रमन सिंह ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी ने ट्वीट कर जताई असमर्थता

Raghubar das Das take an oath of 10th CM of jharkhand

मोदी ने अपनी इस असमर्थता के लिए ट्वीट भी किया। मोदी ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, "रघुबर दास के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए झारखंड की यात्रा करना चाहता था, लेकिन खराब मौसम के चलते ऐसा नहीं कर सका।"

मोदी ने रघुबर दास को झारखंड के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के लिए बधाई दी और कहा कि मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं। उन्होंने आगे कहा, 'झारखंड के लोगों ने एक स्थाई सरकार को चुना है। मैं उनको बधाई देता हूं और दुआ करता हूं कि आने वाले सालों में झारखंड प्रगति के मामले में एक नए मुकाम को छुए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed