{"_id":"ff54524c-e994-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"raghavji-sex-cd-earlier-also-made","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले भी बन चुकी है राघवजी की सेक्स सीडी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पहले भी बन चुकी है राघवजी की सेक्स सीडी
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2013 09:39 AM IST
विज्ञापन
अप्राकृतिक यौनाचार के आरोप में पद और गरिमा से हाथ धोकर गिरफ्तार होने वाले मध्य प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे राघवजी करीब एक साल पहले भी एक महिला के साथ कथित सेक्स सीडी को लेकर भी विवादों में आते आते बाल बाल बचे थे।
विज्ञापन
इसकी जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी दी गई थी।
यह जानकारी देने वाले सूत्रों का कहना है कि एक साल से भी कुछ ज्यादा वक्त पहले महिला के साथ राघवजी की कथित सेक्स सीडी बनाई गई।
राघवजी की कुकर्म कथा, भुक्तभोगी की जुबानी
विज्ञापन
सीडी बनाने वाले ने राघवजी को ब्लैकमेल करने की कोशिश की और मोटी रकम मांगी। लेकिन राघवजी ने सीडी को फर्जी बताते हुए यह रकम देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
यह सारी जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तक भी पहुंची और वह इससे चिंतित भी हुए। उन्होंने ऐसी साजिशों से सतर्क रहने के निर्देश भी अपने सहयोगियों को दिए।
सूत्रों के मुताबिक राघवजी ने जब सीडी बनाने वाले की मांग मानने से मना कर दिया तो उसने राज्य के एक वरिष्ठ मंत्री से संपर्क किया और उक्त सीडी उन्हें दे दी।
सेक्स सीडी जिसने छीनी बड़े-बड़ों की कुर्सी
जब इसकी जानकारी राघवजी को हुई तो उन्होंने उक्त मंत्री से सीडी ले ली। लेकिन कुछ समय बाद उक्त सीडी के कुछ हिस्से लीक हो गए। तब पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर लिया जिसके साथ कथित रूप से राघवजी की वह सीडी बनाने का आरोप था।
भाजपा और सत्ता के गलियारों में दबी जबान से इस मामले की चर्चा शुरु हुई लेकिन तूल पकडऩे से पहले ही उसे रफा दफा करवा दिया गया, क्योंकि तब सब कुछ भाजपा के ही भीतर था। लेकिन इस बार राघवजी और भाजपा के विरोधी भारी पड़े।