फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ragging issue in rajasthan university.

रैगिंग मामले में सीएमओ ने मांगी रिपोर्ट

Wed, 24 Sep 2014 08:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर Updated Wed, 24 Sep 2014 08:25 PM IST
विज्ञापन
ragging issue in rajasthan university.

जयपुर स्थित राजस्थान विश्वविद्यालय में हुए रैगिंग मामले में राजस्थान सरकार ने गम्भीरता बरती है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बुधवार को राजस्थान विश्वविद्यालय से इस मामले की विस्तृत रिपोर्ट शीघ्र पेश करने को कहा है।

विज्ञापन


महाराजा कॉलेज के गोखले छात्रावास में सोमवार को रैगिंग की घटना की जानकारी विश्व विद्यालय को मिली थी और मंगलवार को प्रारंभिक जांच में दोषी पाए गए सात छात्रों को कॉलेज और छात्रावास प्रशासन ने निलम्बित कर दिया था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार एक जूनियर छात्र की शिकायत पर बीएससी द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के कुछ छात्रों के खिलाफ लाल कोठी थाने में मामला दर्ज कराया गया।

रिपोर्ट के अनुसार वरिष्ठ छात्र जूनियर छात्रों को कमरे से निकालकर शारीरिक प्रताडऩा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही जैसे ही पुलिस छात्रावास पहुंची, तो वरिष्ठ छात्र इधर-उधर भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ छात्रों को पुलिस ने पकड़ लिया और कुछ दीवार फांदकर भाग गए। पकड़े गए छात्रों को पुलिस ने पूछताछ के बाद रात को छोड़ दिया।

राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. देव स्वरूप ने कहा कि रैगिंग के मामलों में विश्वविद्यालय प्रशासन सख्त हैं। इस मामले में भी तत्परता से कार्रवाई की गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन और कॉलेज प्रशासन की ओर से पुलिस जांच में पूरा सहयोग किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed