फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ragging in bijnor.

रैगिंग: जूनियर को किया अधमरा, 25 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 19 Oct 2014 08:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 19 Oct 2014 08:05 PM IST
विज्ञापन
ragging in bijnor.

बिजनौर के वीकेआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में फ्रेशर पार्टी के दौरान रैगिंग के विरोध में सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्र को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। बेहोशी की हालत में छात्र को अन्य छात्रों ने उठाकर थाने पहुंचाया।

विज्ञापन


वीकेआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में नहटौर थाने के गांव नवादा चौहान निवासी तेजपाल का पुत्र राहुल कुमार पालीटेक्निक में प्रथम वर्ष का छात्र है। कॉलेज में काफी दिनों से जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग की जा रही है। सीनियर छात्रों की हरकतों को जूनियर छात्र छिपाते रहे।
विज्ञापन


छात्रों ने बताया कि राहुल की काफी दिनों से रैगिंग ली जा रही थी। कभी उससे पानी मंगवाया जाता तो कभी कुर्सी उठाने को कहते तो कभी कोई और काम कराते थे। शनिवार शाम कॉलेज में फ्रेशर पार्टी थी। पार्टी में राहुल भी आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल के मुताबिक सीनियर छात्रों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसे छुड़ाने कोई नहीं आया। बेहोशी की हालत में उठाकर छात्र उसे थाने ले गए।

राहुल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहुल की ओर से 25 छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिसमें सीनियर छात्र संदीप और शिवम को नामजद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed