ये है भक्ति, कान्हा का श्रृंगार बनाने में जुटीं कनाडा की राधिका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रज के ठाकुर श्रीकृष्ण के प्राकट्य की अपलक प्रतीक्षा सारा ब्रजधाम कर रहा है। ब्रज के घर-घर लाला के जन्मोत्सव की तैयारियां चल रही हैं। धर्मनगरी के मंदिरों, मठों और आश्रमों में लाला के जन्मोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं।
विदेशी भक्त भी कैसे नंदलाल के जन्मोत्सव की तैयारियों में पीछे रह सकते हैं। इस्कान में पांच सितंबर को जन्माष्टमी मनाई जाएगी। देशी-विदेशी श्रद्धालु लाला के आगमन की तैयारियों में जुटे हैं और उस शुभ घड़ी को यादगार बनाने को आतुर हैं।
इस्कान मंदिर में महिला श्रद्धालु फूलों से शृंगार और पोशाक बनाने में जुट गई हैं। पुष्पों से जड़ित पोशाक आराध्य बाल-कृष्ण को धारण कराई जाएगी।
कनाडा की रहने वाली हिलेरी (राधिका), रूस निवासी बिशाखा ने बताया कि फूल जड़ित शृंगार में कर्णफूल, हार, कमरबंद, चोटी, मुकुट, बाजूबंद आदि बनाए जा रहे हैं।
विदेशी भी होंगे शामिल
जन्माष्टमी पर मंदिरों में लाला का जन्मोत्सव मनाने के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों से श्रद्धालु धर्मनगरी पहुंचे हैं। इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी की तैयारियों को लेकर खासे इंतजाम किए गए हैं।
पिछले वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष लाला का जन्मदिन मनाने के लिए अधिक विदेशी भक्त शामिल हो रहे हैं। इस्कान का गेस्ट हाउस पूरी तरह से भरा है।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नगर के मंदिरों में जन्म के बाद ठाकुरजी को विभिन्न प्रकार की मिठाइयां और व्यंजन निवेदित किया जाएंगे। ठाकुर कृष्ण-बलराम और राधारानी का भोग लगाने के लिए इस्कान मंदिर में विदेशी मिठाइयां भी मंगाई हैं।