फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   radhey ma of mumabi is in love with some one

किसके प्यार में पागल हैं राधे मां, पढ़िए खुलासा

Sat, 08 Aug 2015 10:00 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 08 Aug 2015 10:00 AM IST
विज्ञापन
radhey ma of mumabi is in love with some one

राधे मां के अजीबो गरीब कारनामे से तो आप परिचित ही होंगे। हाल ही में राधे मां और नेता सुरिंदर मित्तल की कथित तौर कॉल रिकार्डिंग सामने आई है।

विज्ञापन


इस कॉल रिकार्डिंग में राधे मां सुरिंदर मित्तल को कभी श्राप दे रही हैं, तो कभी प्यार से पुचकार रही हैं। सुरिंदर मित्तल विश्व हिंदू परिषद के पूर्व नेता हैं और ये राधे मां के 13 साल पुराने विरोधी भी हैं।
विज्ञापन


इस रिकार्डिंग में खुलासा हुआ है कि राधे मां अपने विरोधियों का मुंह बंद कराने के लिए उन्हें पैसे भी देती हैं। राधे मां ने सुरंदिर को सुबह के तीन बजे फोन किया था, जिस पर सुरिंदर ने कहा कि आखिर ये इतनी सुबह फोन करने की क्या जरुरत है?

विज्ञापन
विज्ञापन

बाबू मुझे तुमसे प्यार है

radhey ma of mumabi is in love with some one

जिसके जवाब में राधे मां ने कहा कि वो रात को जागती हैं इसलिए फोन करती हैं ताकि वे उनकी कॉलर ट्यून सुन सकें।

उन्होंने मित्तल से ये तक कह दिया कि बाबू मुझे तुमसे प्यार है, तुम बड़े अच्छे लगते हो। सुरिंदर के मुताबिक राधे मां उन्हें लगातार परेशान करती हैं।

वो उन्हें परेशान करने वाले व्हाट्सएप मैसेज और फोन करती रहती हैं। बताते चलें कि 30 मार्च, सन् 2002 में राधे मां ने पंजाब के फगवाड़ा में एक जागरण किया था।

यहां सुने ऑडियो क्लिप

radhey ma of mumabi is in love with some one

जिसके बाद वो वहीं के कारोबारी अरुण चंदा के यहां ठहरी हुई थी, उसी दौरान राधे मां का विरोध शुरु हो गया था, जिसकी अगुवाई सुरिंदर ने ही की थी।

यह प्रदर्शन तब खत्म हुआ था जब राधे मां ने वहां मौजूद सभी लोगों से माफी मांगी थी। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान जहां राधे मां ठहरी हुई थी, वहां जम कर पत्थर बाजी भी हुई थी।

राधे मां का असली सुखविंदर कौर है। एबीपी न्यूज के मुताबिक ये ऑडियो क्लिप सुरिंदर ने ही उन्हें दिलाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed