राधे मां की वेबसाइट हैक, हैकरों ने लिखा मैसेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवादों में घिरी कथित धर्मगुरू सुखविंदर कौर उर्फ राधे मां की वेबसाइट को हैक कर लिया गया है। राधे मां पर दहेज के एक मामले में आरोप लगे हैं, हालांकि वो इन आरोपों को खारिज करती हैं।
हैंकरों ने उनकी वेबसाइट पर पोस्ट किया है- ''आर4एक्स ने इस वेबसाइट को हैक किया है। 'खुद को भगवान' कहने वालों की पूजा करना बंद करो। यह भारत में किया जाने वाला सबसे अच्छा व्यवसाय है। हम लोग ऐसे लोगों पर बहुत जल्दी विश्वास कर लेते हैं।''
खुद को बताया निर्दोष
रविवार को मुंबई पहुंची राधे मां ने खुद को निर्दोष बताया। 'इंडिया टुडे' से हुई बातचीत में उन्होंने कहा, ''मेरी भी दो बहुएँ हैं, जब मैंने उनसे कोई दहेज नहीं मांगा तो किसी और की बहु से क्या दहेज मांगूंगी।''
उन्होंने आगे कहा, ''मेरा इसमें कोई कसूर नहीं है, मेरा इंसाफ कुदरत करेगी।'' हालांकि उनके कार्यक्रमों में कथित अश्लीलता फैलाने के आरोपों पर पूछे गए सवालों का उन्होंने जवाब देने से इनकार कर दिया।
राधे मां के ख़िलाफ मुंबई की एक महिला ने उसके सास-ससुर को दहेज के लिए उकसाने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।उस महिला के सास-ससुर राधे मां के अनुयायी हैं। महिला ने आरोप लगाया है कि दहेज की मांग को लेकर उसने ‘मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न’ झेला है।
सुभाष घई और राखी सावंत ने किया राधे मां का समर्थन
राधे मां के समर्थन में निर्माता निर्देशक सुभाष घई और राखी सावंत उतरे हैं तो वहीं संगीत निर्देशक विशाल ददलानी और ऋषि कपूर ने उन पर चुटकी ली है।
सुभाष घई ने कहा था, ''मैं और मेरी पत्नी उनके आश्रम जाते हैं और हमें उनके आश्रम में कोई भी ऐसी गतिविधि नहीं दिखी जिस पर आपत्ति दर्ज करवाई जा सके।''
वहीं अभिनेता ऋषि कपूर ने राधे मां के साथ कई अन्य धर्मगुरूओं की तस्वीरों को ट्वीट कर कहा कि ऐसे लोगों पर रोक लगनी चाहिए जो लोगों के अंधविश्वास का फायदा उठाते हैं।