{"_id":"6d5b3897081e3665b3d7049008b5408c","slug":"racket-will-be-busted-afte-sai-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"'साईं की गिरफ्तारी से होगा सेक्स रैकेट का भंडाफोड़'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'साईं की गिरफ्तारी से होगा सेक्स रैकेट का भंडाफोड़'
अमर उजाला, शाहजहांपुर
Updated Thu, 07 Nov 2013 04:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुराचार के आरोपी आसाराम के खिलाफ चार्जशीट दाखिल होने से उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में बिटिया के पिता ने कहा है कि उन्हें जल्द न्याय मिलने का भरोसा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पुलिस ने जोधपुर कोर्ट में आसाराम के खिलाफ बहुप्रतीक्षित चार्जशीट बुधवार को दाखिल कर दी। उनके वकील ने उन्हें फोन पर यह सूचना दी। उन्हें विश्वास है कि बेटी की आबरू से खिलवाड़ करने वाले आसाराम को जल्द सजा मिलेगी। तभी बेटी और उनके पूरे परिवार को तसल्ली मिलेगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कोर्ट ने चार्जशीट का संज्ञान लेने के लिए 16 नवंबर की तारीख मुकर्रर की है। इसके बाद 30 दिन के अंदर बिटिया के बयान हो जाएंगे। चार्जशीट दाखिल होने के साथ ही दुराचारी के खिलाफ आधी लड़ाई जीत ली गई है।
विज्ञापन
उन्हें भरोसा है कि अब आसाराम का पुत्र नारायण साईं भी शीघ्र ही पुलिस की गिरफ्त में होगा और उसके गिरफ्तार होने से पूरे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हो जाएगा।