{"_id":"8aa940fe-ce11-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"rac-seats-will-increase-in-rajdhani-duronto","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी, दुरंतो में बढ़ेंगी आरएसी सीटें","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
राजधानी, दुरंतो में बढ़ेंगी आरएसी सीटें
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2013 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल मंत्रालय ने राजधानी तथा दुरंतो ट्रेनों में एसी सेकंड तथा थर्ड श्रेणी के सभी कोच में चार के स्थान पर छह आरएसी सीट आरक्षित करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
मंत्रालय के अनुसार, अधिकांश राजधानी तथा दुरंतो ट्रेनों में एलएचबी कोच का इस्तेमाल किया जा रहा है। इन आधुनिक डिब्बों की लंबाई पुराने स्वदेशी आईसीएफ डिब्बों की तुलना में दो मीटर अधिक होती है। इस कारण इन डिब्बों में ज्यादा बर्थ होती है।
विज्ञापन
मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार राजधानी तथा दुरंतो ट्रेनों के एसी टू टायर तथा थ्री टायर डिब्बों में किनारे की तीन बर्थ को छह आरएसी टिकटों के लिए आरक्षित किया जाएगा। अभी तक यह केवल दो बर्थ पर चार आरएसी टिकट ही जारी किए जा रहे थे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि स्लीपर क्लास के हर कोच में पांच बर्थ पर दस आरएसी टिकट जारी किए जाते हैं। इस फैसले से ट्रेन में प्रतीक्षा सूची के यात्रियों को थोड़ी राहत मिलेगी।