फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   question paper of hindi distributed in english exam

अंग्रेजी की परीक्षा देने गए परीक्षार्थियों के पेपर देखते ही उड़े होश

Wed, 23 Sep 2015 08:53 AM IST
Updated Wed, 23 Sep 2015 08:53 AM IST
विज्ञापन
question paper of hindi distributed in english exam

यूपी के सहारनपुर में केंद्रीय विद्यालय सरसावा में चल रही परीक्षा में परीक्षार्थियों को गलत प्रश्न पत्र बांट दिया गया। अंग्रेजी की परीक्षा में हिंदी विषय का प्रश्न पत्र देखकर छात्र-छात्राएं आश्चर्य में पड़ गए। हालांकि स्कूल की ओर से आनन-फानन में गलती में सुधार नहीं किया गया।

विज्ञापन


बता दें कि सरसावा के एयरफोर्स स्टेशन स्थित केंद्रीय विद्यालय में अर्धवार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। मंगलवार को कक्षा छह की अंग्रेजी विषय की परीक्षा थी।
विज्ञापन


छात्र-छात्राएं सुबह परीक्षा कक्ष में परीक्षा देने पहुंचे तो उनको अंग्रेजी के स्थान पर हिंदी विषय का प्रश्न पत्र बांट दिया गया। अंग्रेजी की परीक्षा में हिंदी विषय का प्रश्न पत्र देखकर परीक्षा कक्ष में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने जाहिर किया गुस्सा

question paper of hindi distributed in english exam

कक्ष निरीक्षक की ओर से आनन-फानन में इसकी जानकारी स्कूल के परीक्षा विभाग को दी गई। देखते ही देखते यह खबर पूरे स्कूल में फैल गई। स्कूल की ओर से  आनन-फानन में इस बड़ी लापरवाही मे सुधार किया गया।

स्कूल की इस लापरवाही की जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने स्कूल की इस बड़ी चूक पर रोष जाहिर किया। इस संदर्भ में स्कूल से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन सम्पर्क नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed