राहुल मामले में ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष का इस्तीफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल गांधी की विदेश यात्रा को लेकर कांग्र्रेस की ओर से सोमवार को पेश सबूतों पर सवाल उठ गए हैं। बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच पार्टी उपाध्यक्ष की विदेश यात्रा पर भाजपा के तीखे हमलों के मद्देनजर कांग्रेस ने सोमवार को कुछ तस्वीरें जारी कर कहा था कि राहुल ने अमेरिका के एस्पेन शहर में सम्मेलन में शिरकत की।
माना जा रहा था कि राहुल की विदेश यात्रा को लेकर उठे विवाद को शांत करने की कोशिश के तहत कांग्रेस को यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा। लेकिन कुछ देर बाद ही विदेश में कांग्रेस की अमेरिकी इकाई इंडियन नेशनल ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख जुनेद काजी ने राहुल के किसी सम्मेलन में हिस्सा लेने से इनकार किया।
उन्होंने कहा कि राहुल ने ऐसे किसी भी सम्मेलन में हिस्सा नहीं लिया। जुनेद के इस बयान के बाद उन्होंने भी इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस की ओर से 23 सितंबर को कहा गया था कि राहुल एक सम्मेलन में शामिल होने के लिए अमेरिका के एस्पेन शहर गए हुए हैं। हालांकि पार्टी ने इसके अलावा कोई और जानकारी नहीं दी थी। इसी के बाद राहुल पर राजनीतिक बयानबाजी का दौर शुरू हो गया था।
जुनैद ने दिया इस्तीफा
छुट्टी पर बढ़ते विवाद की वजह से कांग्रेस ओवरसीज के अध्यक्ष जुनेद काजी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राहुल गांधी के छुट्टी विवाद पर उन्होंने कहा था कि उन्हें राहुल के किसी भी दौरे की जानकारी नहीं है।
जबकि राहुल गांधी के दफ्तर की ओर से जारी की गई तस्वीरों में दावा किया गया था कि वे एस्पेन में ही हैं।
जब जुनैद ने राहुल गांधी के किसी भी दौरे की जानकारी होने से इंकार कर दिया तो कांग्रेस ने कहा कि वे कांग्रेस की ओवरसीज की अध्यक्ष है ही नही। काजी ने इस्तीफा देते हुए कहा कि वे कांग्रेस के इस बर्ताव से अपमानित महसूस कर रहा हूं।
ट्विटर पर डाली तस्वीर
भाजपा ने कांग्रेस पर झूठ बोलने का आरोप लगाया था। पार्टी का दावा था कि यह सम्मेलन तो जुलाई में ही हो गया था। आरएसएस ने भी अपने मुखपत्र में कांग्रेस उपाध्यक्ष के ‘गायब’ होने की अटकलों के बीच उन्हें ‘मिस्टर इंडिया’ कहा था। इसी के बाद राहुल गांधी के कार्यालय के ट्विटर हैंडल ने सोमवार सुबह बाकायदा ट्विटर के जरिए तस्वीरें पेश कर पूरे मामले को शांत करने की कोशिश की।
वहीं कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने भी कुछ तस्वीरें ट्विटर पर डालीं। एक तस्वीर में राहुल गांधी को आइसलैंड के राष्ट्रपति के साथ भी दिखाया गया है।
देवड़ा ने सम्मेलन का नाम न्यू मीडिया एंड इंटरनेशनल अफेयर्स लिखा है। तस्वीरों में राहुल सम्मेलन में बैठकर संबोधन सुनते हुए दिखाई दे रहे हैं। देवड़ा ने एस्पेन घाटी की वादियों की भी तस्वीरें ट्विटर पर डाली हैं।
भाजपा ने कहा, राहुल को लेकर कांग्रेस भ्रमित
वहीं भाजपा राहुल गांधी की इस विवादास्पद छुट्टी पर भाजपा नेताओं ने भी तंज कसे हैं। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कांग्रेस को तय करना बाकी है कि उसके युवराज ‘पार्ट टाइम पोलिटिक्स’ कर रहे हैं या ’फुल टाइम टूरिज्म’। कांग्रेस खुद राहुल के अमेरिकी दौरे को लेकर भ्रमित है। वह एक मात्र ऐसी पार्टी है, जिसे खुद नहीं पता कि उसके शीर्ष नेता कहां हैं।
भाजपा प्रवक्ता एमजे अकबर का कहना है कि एक दिन के कार्यक्रम के लिए राहुल ने क्या भाषण की तैयारियों के लिए एक हफ्ते का समय लिया। अगर राहुल वाकई किसी कार्यक्रम के सिलसिले में विदेश गए थे तो इस संबंध में लुका छिपी खेलने की जरूरत क्या थी?