फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   question and answer programme with pm narendra modi and mark zuckerberg

फेसबुक हेडक्वॉर्टर में मां को याद कर भावुक हुए मोदी

Tue, 29 Sep 2015 09:27 AM IST
Updated Tue, 29 Sep 2015 09:27 AM IST
विज्ञापन
question and answer programme with pm narendra modi and mark zuckerberg

पीएम मोदी ने मार्क जकरबर्ग का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि मैं आपका बहुत आभारी हूं। आज फेसबुक के हेडक्वॉर्टर पर आकर बहुत खुश हूं।

विज्ञापन


फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग ने पीएम मोदी से सवाल किया कि दुनिया भारत की तरफ आशा की नजर से देख रही हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी ने जवाब दिया दुनिया के करोड़ों लोगों को जोड़ने का अभिनंदन। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यस्था है। सारी रेटिंग एजेंसियां इस बात तो मान रही हैं। हमें अपनी अर्थव्यवस्था का दौरा बढ़ाना है।

पिछले सवा साल में आप किसी भारतीय से पूछें तो उनका नजरिया बदला है। वह भारत के प्रति बड़े गर्व के भाव से देखते हैं। पिछले 15 महीने में हमने लोगों को खोया विश्वास जगाया है।
विज्ञापन


मार्क जकरबर्ग ने पीएम मोदी से सवाल किया सोशल मीडिया से कैसे बदलाव आया?
पीएम नरेंद्र मोदी ने जवाब दिया कि मैं बहुत ज्यादा पढ़ा-लिखा नहीं हूं। मेरी इस कमी को सोशल मीडिया ने भर दिया। दो-चार शब्दों से मेरी दुनिया चल जाती है। सोशल मीडिया पर आप जैसे हैं, वैसे स्वीकार कर लिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया के कारण रोज जनता की वोटिंग होती है। अभी भी हो रही है कि मोदी ठीक कर रहे हैं या गलत कर रहे हैं। गलती सुधारने का अवसर पहले हर पांच साल में एक बार होता था, अब सोशल मीडिया के कारण हर पांच मिनट में होता है। मेरी दुनिया के नेताओं से अपील है कि वे सोशल मीडिया से डरे नहीं, बल्कि अपनाएं।

सोशल मीडिया के कारण रियल टाइम इंफर्मेशन मिलती है। सरकार अगर सतर्क है तो सरकार इस जानकारी से पॉलिसी फ्रेमवर्क बना सकते हैं, अपने काम की रफ्तार बढ़ा सकते हैं।

फेसबुक मुख्यालय में प्रधानमंत्री से सवाल-जवाब

question and answer programme with pm narendra modi and mark zuckerberg

मार्क जकरबर्ग ने पीएम मोदी से सवाल किया कि डिप्लोमेसी में सोशल मीडिया की भूमिका क्या है?
पीएम का जवाब-सोशल मीडिया से डिप्लोमेसी में बदलाव आया है। चीन में सोशल मीडिया में अलग स्ट्रक्चर है, लेकिन मैं वहां भी ऐक्टिव हूं। वहां में चाइनीज में संवाद करता हूं। मैंने वहां के पीएम को चीनी भाषा में बधाई दी थी। यह वायरल हो गया। मैंने इजरायल के पीएम को उनके एक फेस्टिवल पर हिब्रू भाषा में बधाई दी। यह वायरल हो गया। उन्होंने मुझे हिंदी में जवाब दिया। यह डिप्लोमैसी का एक रूप है।

पीएम मोदी से जकरबर्ग का सवाल- आपकी सरकार भारत की जनता को कनेक्टेड रहने के लिए क्या कर रही है?
पीएम का जवाब-आज जितना महत्व हाइवेज का है उतना आइवेज भी चाहिए। भारत में 600000 गांव हैं और करीब ढाई लाख पंचायते हैं। मेरी कोशिश है कि अगले पांच साल में इन सभी गांवों को ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जोड़ दूं। बहुत से देश हैं उन्हें नहीं पता है कि पैसे कहां लगाएं। मैं उन्हें पता दे रहा हूं कि यह सही जगह है।

पीएम मोदी से जकरबर्ग का सवाल कि क्या पिछले 15 महीने में भारत में बिजनेस करना आसान हुआ है। मेक इन इंडिया क्या सफल होगा?
अगर स्कूटर टर्न करना होता है, तो उसको कुछ सेकेंड लगते हैं। लेकिन 40 डिब्बे वाली ट्रेन को टर्न करने में समय लगता है। भारत में 40 साल पहले बैंकों को राष्ट्रीयकरण हुआ। मकसद था कि बैंक गरीबों के काम आने चाहिए। लेकिन 40 साल में 60 फीसदी आबादी का बैंक खाता नहीं था। हमने 100 दिन में 18 करोड़ बैंक अकाउंट खोल दिए। अब आप स्पीड देखिए। यह बदलाव की स्पीड है। मेक इन इंडिया की सफलता का मंत्र यह है कि भारत में लोक कोस्ट मैन्युफैक्चरिंग, सबसे बड़ा मार्केट, स्किल्ड मैन पावर है।

पीएम मोदी से सवाल किया गया कि महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए क्या योजना है?
दुनिया में भगवान की कल्पना सभी समाजों में है। हर किसी समाज में भगवान पुरुष ही है। अकेला हिंदुस्तान है जहां स्त्री भगवान की कल्पना की गई है। दुर्गा, सरस्वती, काली। जहां तक भारत का सवाल है अगर हमें आर्थिक विकास के टारगेट का हासिल करना है तो अपनी आधी आबादी को घर में बंद नहीं रख सकते हैं। नारी शक्ति को विकास यात्रा में शामिल करना होगा। हम इस दिशा में प्रयास कर रहे हैं।आज भी दुनिया के कई देश हैं, जहां महिला का चुनाव जीतना मुश्किल है। भारत में अनेक राज्य ऐसे हैं जहां स्थानीय निकायों में 50 फीसदी महिलाओं के लिए आरक्षण है।

जकरबर्ग ने बातचीत के दौरान मोदी का परिचय अपने माता और पिता से भी कराया। इस दौरान पीएम मोदी एक बार भावुक भी हो गए। अपनी मां के योगदान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि भारत में लाखों मां अपने बच्चों के लिए ऐसा ही संघर्ष कर रही हैं।

माता-पिता की जीवन में बड़ी भूमिका होती है। मेरी मां 90 साल से ज्यादा उम्र की है, पिता नहीं हैं। मां आज भी अपने सारे काम खुद करती हैं। टीवी के कारण वह समाचारों से अवगत रहती हैं। मां कभी नहीं चाहती है कि आप कुछ बन जाओ। मां हमेशा चाहती है कि आप कैसे बनो। मां का बहुत बड़ा योगदान होता है।

देखिए फेसबुक हेडक्वॉर्टर पर हुए क्यूएंडए कार्यक्रम का पूरा वीडियो।

Townhall Q&A at Facebook Headquarters

It was wonderful interacting with everyone at Facebook Headquarters at the Townhall Q&A with Mark Zuckerberg. Here is the full video of the event:

Posted by Narendra Modi on Sunday, 27 September 2015

फेसबुक का पूरा दफ्तर खास तौर पर तैयार किया गया

question and answer programme with pm narendra modi and mark zuckerberg

पीएम मोदी कैलिफोर्निया के मेनलो पार्क के विशाल कैम्पस में स्थित फेसबुक के दफ्तर में सीईओ जकरबर्ग और कर्मचारियों से भी मुलाकात कर रहे हैं। मोदी के आने के लिए फेसबुक का पूरा दफ्तर खास तौर पर तैयार किया गया। कंपनी ने अपने सभी कर्मचारियों के लिए आज के दिन खास ड्रेस कोड लागू किया है।

रिपोर्ट के अनुसार फेसबुक ने पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए अलग-अलग ड्रेस कोड लागू किया है। कंपनी ने महिला कर्मचारियों के लिए स्लीवलेस शर्ट और शॉर्ट्स न पहनने की हिदायत दी है।

पीएम मोदी के आने पर फेसबुक ने पुरुषों के लिए सूट और महिला कर्मचारियों के लिए अच्छी सुंदर ड्रेस पहनने के लिए कहा है। मोदी के आने पर इस तरह का ड्रेस कोड उस कंपनी में लागू किया गया है जिसके सीईओ मार्क जकरबर्ग स्वयं दफ्तर में एक ही ग्रे कलर की टी-शर्ट, ब्लेक हुड और जींस पहनकर काम करते हैं।

इससे पहले अपने सवाल-जवाब सेशन में एक ही ड्रेस पहनने के सवाल पर जकरबर्ग ने कहा था कि उनके पास एक ही कलर की कई टी-शर्ट हैं। वहीं जकरबर्ग ने कहा था कि वे भाग्यशाली हैं कि वे रोज लोगों की सेवा करने के लिए उठते हैं।

कहा कि जब मैं अपनी ऊर्जा को जीवन के मूर्खतापूर्ण कामों में खर्च करता हूं तो मुझे लगता है कि मैं अपना काम नहीं कर रहा हूं। इसलिए अपनी ऊर्जा अच्छे उत्पाद के निर्माण और सेवा के लिए लगा सकते हैं।

डिजिटल इंडिया के समर्थन में अपनी फोटो बदल रहा हूं

question and answer programme with pm narendra modi and mark zuckerberg
इस कार्यक्रम की शुरूआत से पहले ही फेसबुक के संस्‍थापक मार्क जकरबर्ग ने फेसबुक पर अपनी एक फोटो और पोस्ट शेयर किया है। इस फोटो में वो तिरंगे रंग में रंगे नजर आ रहे हैं।

मार्क जकरबर्ग ने अपनी फेसबुक पोस्‍ट में लिखा है कि मैं डिजिटल इंडिया के समर्थन में अपनी फोटो बदल रहा हूं। उसके तुरंत बाद प्रधानमंत्री मोदी ने भी अपनी फेसबुक तस्वीर बदल दी।

आप सभी से उम्मीद करता हूं कि आप भी डिजिटल इंडिया कार्यक्रम को fb.com/supportdigitalindia पर जाकर अपना सहयोग देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed