फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   'Queen Victoria slept with her servant John Brown but they didn't have sex'

नौकर के साथ बिस्तर साझा करती थी महारानी

Wed, 19 Nov 2014 01:52 PM IST
Updated Wed, 19 Nov 2014 01:52 PM IST
विज्ञापन
'Queen Victoria slept with her servant John Brown but they didn't have sex'

महारानी विक्टोरिया के अपने नौकर जॉन ब्राउन के साथ क्या संबंध थे? ये वो सवाल है जो 150 साल से अनसुलझा है लेकिन अब एक इतिहासकार ने दावा किया है कि वे दोनों साथ सो जाते थे लेकिन उनके बीच सेक्स संबंध नहीं थे।

विज्ञापन


एएन विल्सन नाम के बड़े इतिहासकार ने दावा किया है कि दोनों के बीच कभी सेक्स संबंध नहीं रहे थे। विल्सन ने हाल ही में विक्टोरिया पर एक किताब भी लिखी है।

उन्होंने कहा कि,"मुझे नहीं लगता कि रानी विक्टोरिया और ब्राउन के बीच सेक्स संबंध थे। एक मंत्री ने मरते वक्त बताया था कि दोनों ने क्रेथी चर्च में शादी कर ली थी।"
विज्ञापन


जॉन ब्राउन, महारानी से सात साल छोटे थे। डेली मेल के मुताबिक विल्सन ने ये सभी बातें दो भागों की उस सीरीज में बताई हैं जिसका प्रसारण बीबीसी फोर पर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्राउन से घृणा करने लगे थे बाकी नौकर

'Queen Victoria slept with her servant John Brown but they didn't have sex'

पति की मौत के बाद महारानी बेहद परेशान रहती थीं। उनके सहयोगियों को लगता था कि ब्राउन उन्हें अवसाद से निकाल लेगा लेकिन ये लोग उस वक्त परेशान हो गए जब रानी उसके जादू में डूबती चली गईं।

ब्राउन जल्द ही रानी के इतना करीब आ गया कि दरबारी चकित रह गए और रानी की बेटियां भी उसने अपनी मां का प्रेमी मानने लगीं थी।

उसका तेजी से उभरना बाकियों के लिए परेशानी बनता जा रहा था। शाही घर में लोग उससे घृणा करने लगे थे और बाकी नौकर उसे रानी का घोड़ा कहते थे। ब्राउन और रानी एक साथ शराब भी पीते थे। एक विदेश सचिव को पता चला कि वे लोग जुड़े हुए कमरो में सोते थे।

एक स्कॉटिश सोशलिस्ट रिपब्लिकन नेश्नलिस्ट एलेक्जेंडर रॉबर्टसन ने ऐसे पर्चे बांटे थे जिनमें छपा था कि रानी और ब्राउन ने शादी कर ली है लेकिन वह उनका ऐसा पति है जिसके पास कोई पदवी नहीं है।

क्या दोनों का कोई बच्चा भी था?

'Queen Victoria slept with her servant John Brown but they didn't have sex'

विक्टोरिया ने ब्राउन को लिखे पत्रों में उसे डार्लिंग कहना शुरु कर दिया था। कुछ लोग ऐसा दावा करते हैं कि एक ट्रिप के दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने थे।

कुछ लोगों का मानना है कि दोनों का एक बच्चा भी हुआ था लेकिन यह बेहद ही अविश्वसनीय है। एडवर्ड सातवें की एक नौकरानी कैथरीन वाल्टर्स के मुताबिक विक्टोरिया ने ब्राउन को सभी वैवाहिक विशेषाधिकार दिए हुए थे।

माना जाता है कि 1883 में ब्राउन की मौत के बाद रानी ने उसके बारे में काफी कुछ लिखा था लेकिन दरबारियों को लगता था कि इससे रानी की छवि खराब होगी इसलिए ब्राउन की डायरियों के साथ इन लेखों को भी तबाह कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed