फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Queen Elizabeth II set to host lunch for PM Narendra Modi

ब्रिटेन की महारानी के खास मेहमान होंगे मोदी, देंगी भोज

Fri, 30 Oct 2015 04:13 PM IST
Updated Fri, 30 Oct 2015 04:13 PM IST
विज्ञापन
Queen Elizabeth II set to host lunch for PM Narendra Modi

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय 13 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए दोपहर भोज का आयोजन करेंगी। पीएम मोदी अगले महीने 12 नवंबर से अपने पहले ब्रिटेन दौरे पर होंगे।

विज्ञापन


इस बीच वह प्रतिष्ठित वेम्बली स्टेडियम से भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करने के अलावा अपने ब्रिटिश समकक्ष डेविड कैमरन से गर्मजोशी के साथ मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी 13 नवंबर को बकिंघम पैलेस पहुंचकर महारानी के साथ दोपहर भोज कर सकते हैं।
विज्ञापन


वह कैमरन के आवास पर उनसे मुलाकात भी कर सकते हैं। इसके बाद दोनों नेता पार्लियामेंट स्कायर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के लिए जा सकते हैं।

सांसदों से भी बातचीत करेंगे नरेंद्र मोदी

Queen Elizabeth II set to host lunch for PM Narendra Modi

ब्रिटेन की रोजगार मंत्री प्रीती पटेल ने बताया कि कैमरन और प्रधानमंत्री मोदी के बीच अच्छे संबंध हैं। मोदी के दौरे के समय प्रीती पटेल की अहम भूमिका होगी।

ब्रिटिश पार्लियामेंट के स्पीकर की ओर से स्वागत समारोह के दौरान मोदी भारतीय मूल के सांसदों के साथ ही अन्य सांसदों से बातचीत कर सकते हैं।

इसके बाद पीएम मोदी 14 नवंबर को उत्तर लंदन स्थित नई अंबेदकर स्मारक के साथ ही 12वीं सदी के दार्शनिक बासवेश्वर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद जी20 में हिस्सा लेने के लिए अंकारा को रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed