फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Quami Ekta Dal leader Afzal Ansari rules out support to Modi

अफजाल ने मारी पलटी, मोदी की तारीफ से मुकरे

Wed, 23 Apr 2014 02:49 PM IST
Updated Wed, 23 Apr 2014 02:49 PM IST
विज्ञापन
Quami Ekta Dal leader Afzal Ansari rules out support to Modi

शनिवार को भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा था कि मोदी प्रधानमंत्री बने तो देश के मुसलमान सुरक्षित रहेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि पूर्वांचल में मोदी की लहर है। घाघरा नदी के किनारे की 27 लोकसभा सीटों में भाजपा इस बार 24 सीटें जीतने में कामयाब रहेगी। शेष तीन में दो पर कौएद और एक पर कांग्रेस का कब्जा होगा।
विज्ञापन


जबकि मंगलवार को अपने पुराने बयान से पलटते हुए अफजाल ने कहा कि मोदी का पीएम बनना तो दूर, सांसद तक नहीं बनने दिया जाएगा।। अफजाल ने दावा किया कि भाजपा को पूर्वांचल में चार सीटों से ज्यादा सीट नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

'वाराणसी सीट से मोदी को जीतने नहीं देंगे '

Quami Ekta Dal leader Afzal Ansari rules out support to Modi

अफजाल ने कहा कि भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र में तो भाजपा लड़ाई में ही नहीं है। उन्होंने कहा कि 29 को कौएद जिस पार्टी को समर्थन का ऐलान करेगा और उसके पक्ष में कौएद के कार्यकर्ता प्रचार भी करेंगे।

उन्होंने क‌हा कि उनका मकसद वाराणसी सीट पर किसी भी कीमत पर मोदी को जीतने नहीं देना है।

उन्होंने दावा किया कि पूर्वांचल में एकता मंच अच्छा रिजल्ट देगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने अरविंद केजरीवाल की प्रशंसा की। कहा कि केजरीवाल और उनकी पार्टी की छवि साफ-सुथरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed