फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   quadricycle more auto less car

क्वाड्रीसाइकलः ऑटो से ज्यादा, कार से कम

Mon, 27 May 2013 05:22 PM IST
भरत शर्मा
भरत शर्मा Updated Mon, 27 May 2013 05:22 PM IST
विज्ञापन
quadricycle more auto less car

क्वाड्रीसाइकल, इस नाम से आप भले ही वाकिफ न हों लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि यह वाहन देश के शहरी और ग्रामीण इलाकों में आवाजाही का चेहरा बदलने का दमखम रखता है।

विज्ञापन


क्वाड्रीसाइकल को हाल में मिली मंजूरी से बजाज और दूसरी ऑटो कंपनियों के बीच तलवार खिंच गई है।

दरअसल, देश के ज्यादातर शहरों में बसों के अलावा सार्वजनिक परिवहन के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला वाहन तिपहिया या ऑटो है। और नई क्वाड्रीसाइकल की सीधी टक्कर इन्हीं से होगी।
विज्ञापन


मैदान में उतरे इस नए वाहन का इस्तेमाल फिलहाल पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए सिर्फ शहरों में होगा। इसके मानक तैयार करने के लिए सीएमवीआर में थ्री-व्हीलर सेगमेंट या यूरोपियन यूनियन क्वाड्रीसाइकिल में तुलनात्मक आधार पर चुने जाने वाले ज्यादा सख्त नियमों पर गौर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


quadricycle


क्वाड्रीसाइकल आखिर है क्या?
इस चारपहिया वाहन का वजन कार की तुलना में करीब आधा होता है और अधिकतम स्पीड 70-80 किलोमीटर तक जा सकती है, जबकि कार 200 किलोमीटर की टॉप स्पीड तक पहुंचती है।

हालांकि, तिपहिया की तुलना में इसकी टॉप स्पीड और होर्स पावर, दोनों ज्यादा है।

ऑटो एक्सपर्ट का मानना है कि फिलहाल क्वाड्रीसाइकल कमर्शियल सेगमेंट में उतरेगी, इसलिए बाजार या सड़क पर भी इसका सीमित असर देखने को मिलेगा।

लेकिन अगर यह कामयाबी के साथ आगे बढ़ी और पर्सनल व्हीकल के दायरे में आई, तो खेल दिलचस्प हो जाएगा।

ऑटोकार मैगजीन के डिप्टी एडिटर शापूर कोतवाल का कहना है, 'इस फैसले से सबसे ज्यादा फायदा बजाज को है, क्योंकि उसका क्वाड्रीसाइकल आरई60 तैयार है।'

उन्होंने कहा, 'इसके अलावा सरकार के हालिया फैसले के बाद अब दूसरी ऑटो कंपनियों को भी इस दिशा में सोचना होगा।' कोतवाल का कहना है, 'सबसे ज्यादा ध्यान इस बात पर रहेगा कि देश में क्वाड्रीसाइकल को लेकर सेफ्टी नॉर्म्स किस तरह के रहेंगे।'

बदलेगी ट्रैफिक की सूरत!
दरअसल, भारतीय शहरों और ग्रामीण इलाकों में परिवहन और लोगों के गाड़ी चलाने के अंदाज से हम सभी वाकिफ हैं, ऐसे में कहा जा रहा है कि क्वाड्रीसाइकल ज्यादा सुरक्षित चारपहिया साबित हो सकता है, क्योंकि इसमें दरवाजा और सीट बेल्ट, दोनों रहेंगी।


थ्री-व्हीलर के मामले में ऐसा नहीं होता। एक अन्य ऑटो एक्सपर्ट ने कहा, 'क्वाड्रीसाइकल के सड़कों पर उतरने से परिवहन व्यवस्था से जुड़ी सुरक्षा काफी बढ़ सकती है, क्योंकि बिना दरवाजे वाले ऑटो कई तरह के खतरे पैदा करते हैं।'

यूरोप-अमेरिका में कामयाब
यूरोपीय और अमेरिकी सड़कों पर क्वाड्रीसाइकल पिछले कई साल से दौड़ रही हैं। इसका सबसे पहला वर्जन 1853 में आया था।

दिलचस्प है कि हेनरी फोर्ड ने जो बेहद मशहूर फोर्ड टी मॉडल तैयार किया था, वह वास्तव में क्वाड्रीसाइकल था।

काफी वक्त तक इस तरह के वाहन के लिए कोई मानक ही नहीं थे और 1986 में मानक तय करने वाला फ्रांस पहला देश बना, जिसे 1992 में यूरोपीय यूनियन ने अपनाया और 2002 में इन्हें रिवाइज किया गया।

इसके तहत इन्हें लाइट और हेवी की दो श्रेणियों में बांट दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed