{"_id":"990c1c805af2d01fec0b407d7e65b167","slug":"qasim-confesses-to-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई गैंगरेपः मां से हुआ सामना तो रोने लगा आरोपी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मुंबई गैंगरेपः मां से हुआ सामना तो रोने लगा आरोपी
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 27 Aug 2013 12:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्ति मिल गैंगरेप मामले में पुलिस की तेजी ने सभी आरोपियों को गिरफ्त में पहुंचा दिया है। पुलिस का दावा है कि इनमें से एक आरोपी ने अपनी मां के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
विज्ञापन
रविवार को नायर अस्पताल के बाहर से गिरफ्तार कासिम शेख की मां चांद बीबी सोमवार को उससे मिलने जेल पहुंची, तो उसने कथित तौर पर अपना गुनाह कबूल कर लिया।
चांद बीबी ने बताया, 'उसने बुर्का पहना हुआ था और वह मुझे देखते ही रोने लगा। इसके बाद बड़े साहब (पुलिस अधिकारी) ने उससे वह सब बताने को कहा, जो उस शाम हुआ था।'
विज्ञापन
चांद बीबी ने कहा, 'कासिम ने अपना गुनाह कबूल किया और बताया कि उसने लड़की के साथ गंदी हरकत की है। मैंने उससे पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया। यह पूछने पर वह कुछ नहीं बोला। मैं टूट गई थी।'
विज्ञापन
दूसरे आरोपियों के रिश्तेदार भी गमगीन है। 19 वर्षीय चांद शेख की दादी का कहना है कि अगर उसके पोते ने हकीकत में गुनाह किया है, तो उसे सजा जरूर मिलनी चाहिए।
इस बीच पुलिस एक अन्य आरोपी विजय जाधव के दोस्त से भी पूछताछ कर रही है। ये दोनों जेकब सर्कल की झुग्गी में साथ रहते हैं। पुलिस ने विजय के मां-बाप को भी समन भेजा है, जो विरार (पूर्व) में रहते हैं।
पड़ोसियों का कहना है कि कासिम, विजय और चांद शेख चोरी करते थे और ड्रग्स के आदी भी हैं। कासिम को रेलवे संपत्ति की चोरी करने पर पिछले साल दो बार जेल भेजा जा चुका है।