मोदी की संगत का असरः अब रूस के राष्ट्रपति भी करेंगे योग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुतिन ने माना कि योग में खिंचाव तो होता है लेकिन वे खुद इसे अपने कार्यक्रमों में शामिल करेंगे। उन्होंने योग के लिए प्रशासनिक व्यवस्था करने की इच्छा भी जाहिर की है। रूस के राष्ट्रपति के खेल खजाने में दिलो दिमाग स्वस्थ रखने और शरीर को लोचदार बनाने वाले कई प्राचीन खेल शामिल हैं। इन खेलों में योग को शामिल करने तैयारी में दिखायी दे रहे हैं।
रूस के राष्ट्रपति की वेबसाइट के अनुसार उफा में हुई बैठक के दौरान पुतिन ने कहा कि, ‘मैंने कई तरह के खेल और व्यायाम किए हैं लेकिन कभी योग नहीं किया, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मैं योग से प्रभावित नहीं हूं।’
वहीं मोदी ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोहों के आयोजन के लिए पुतिन का धन्यवाद किया।
भारत का दोस्त बताने की कोशिश
दरअसल यूक्रेन संकट के चलते पश्चिमी देशों के बीच रूस अलग थलग पड़ चुका है। ऐसे में पुतिन के लिए एशिया एक धुरी हैऔर वे चाहते हैं कि एशिया के साथ रूस के संबंध अच्छे बने रहें।
खासतौर पर भारत उसका पुराना दोस्त रहा है इसलिए मोदी-पुतिन की इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रूस के राष्ट्रपति जूडो में ब्लैक बैल्ट ले चुके हैं।
फार्मूला-वन रेसिंग कार चलाते उनके फोटो देखे जा चुके हैं। राष्ट्रपति बनने से पहले वे हॉकी के खिलाड़ी रह चुके हैं। वे तैराक भी हैं और घुड़सवारी भी कर चुके हैं। पुतिन के कई फोटोग्राफ उनके एक अच्छा शिकारी होने की भी तस्दीक करते हैं।