फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pushpendu mondal's novel famous in europe

यूपी के इस लाल ने यूरोप में गाड़ा झंडा, पढ़ें विजयगाथा

Tue, 09 Jun 2015 07:45 AM IST
Updated Tue, 09 Jun 2015 07:45 AM IST
विज्ञापन
pushpendu mondal's novel famous in europe

मोहब्बत की नगरी में प्यार की अनूठी कहानियां लिखने वाले युवा उपन्यासकार पुष्पेंदु मोण्डल ने देश ही नहीं, विदेश तक धूम मचा दी है। महज 22 साल उम्र के इस शब्द शिल्पी के दूसरे उपन्यास स्पिलिंग डाउन द वाइन ग्लास को यूरोप तक से सराहना मिल रही है।

विज्ञापन


रोमांस और रोमांच से भरपूर इस ड्रामा में लव, थ्रिलर और पॉलिटिक्स का कॉकटेल है, जिसका सुरूर अमेजन बेस्ट सेलर वेबसाइट को भी चढ़ गया।

पुष्पेंदु का पहला उपन्यास ट्रू लव डिजाअर इंडिया बेस्ट सेलर में हिट होने के साथ ही यूरोपियन कंपनी की वेबसाइट हैशेट के सर्वे में छा गया था।  गैंग्स ऑफ वासेपुर फिल्म की स्क्रिप्ट लिखने वाले सचिन रामकुमार ने भी पुष्पेंदु की प्रशंसा की है।

विज्ञापन

शाहरुख खान की फिल्मों से मिली प्रेरणा

pushpendu mondal's novel famous in europe

देवरी रोड पर कमल विहार एंक्लेव में रहने वाले पुष्पेंदु दयालबाग इंजीनियरिंग कालेज से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद अहमदाबाद की टाटा कंसल्टेंसी कंपनी में जॉब कर रहे हैं।

उनके पिता मृत्युंजय मोण्डल बीएएमएस डॉक्टर हैं और कैंट रोड पर अपना छोटा सा क्लीनिक चलाते हैं। मूल रूप से कोलकाता निवासी मोण्डल परिवार 1995 में आगरा आकर बस गया था।

पुष्पेंदु ने 12वीं तक आगरा के ही आर्मी स्कूल में पढ़ाई के दौरान कविता और स्कूल मैगजीन के लिए लेख लिखना शुरू कर दिया था। आज की युवा पीढ़ी के पसंदीदा उपन्यासकार चेतन भगत के उपन्यास थ्री मिस्टेक ऑफ माय लाइफ को पढ़कर उन्हें लगा कि वह भी अच्छा उपन्यासकार बन सकते हैं।

पुष्पेंदु बताते हैं, शाहरुख खान की फिल्म रोमांटिक दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है और दिल तो पागल है देखकर वह प्यार की कहानियां लिखने के लिए प्रेरित हुए।'

इंडिया बेस्ट सेलर के टॉप 100 उपन्यास में मिली जगह

pushpendu mondal's novel famous in europe

इसके बाद पुष्पेंदु ने बंगला उपन्यासकार नोवोनील चक्रवर्ती और रवि सुब्रमण्यम को भी बहुत पढ़ा। इन्हें पढ़कर लगा कि रोमांस में रोमांच होना भी जरूरी है।

उन्होंने सोचा नहीं था कि 2011 में प्रकाशित हुए उनके उपन्यास ट्रू लव डिजाअर को इतनी ख्याति मिलेगी। इसे वेबसाइट इंडिया बेस्ट सेलर के टॉप 100 उपन्यास में जगह मिली थी।

इसके बाद उन्होंने स्पिलिंग डाउन द वाइन ग्लास लिखा, जिसे 2013 में यूरोपियन कंपनी की वेबसाइट हेशेट की ओर से 300 उपन्यासकारों के बीच कराए गए सर्वे में टॉप 20 में जगह मिली। अब यह उपन्यास अमेजन बेस्ट सेलर में चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed