{"_id":"42e7e3eb6757a117c5d0a54e44a15265","slug":"pushkar-fair-will-start-from-friday-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व प्रसिद्ध पुष्कर मेला शुक्रवार से शुरू होगा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
विश्व प्रसिद्ध पुष्कर मेला शुक्रवार से शुरू होगा
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
Updated Wed, 29 Oct 2014 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के अजमेर जिले में विश्व प्रसिद्ध पुष्कर मेला शुक्रवार से शुरू होगा। सप्ताहभर चलनेवाले इस मेले में पर्यटकों को कई धार्मिक, सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
साथ ही विदेशी सैलानियों के लिए कई तरह की मनोरंजक व आकर्षक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। पर्यटक यहां सबसे बड़ा पशु मेला भी देख सकेंगे, जिसमें ऊंट सहित कई पशुओं की बड़े पैमाने पर खरीद-फरोख्त होती है।
विज्ञापन
मेले का आयोजन राजस्थान पर्यटन विभाग और पुष्कर मेला विकास समिति द्वारा किया जाएगा। मेले में स्थानीय ग्रामीण खेल, ऊंट सज्जा शो और घोडा नृत्य, कला-शिल्प बाजार, महा आरती और दीपदान मुख्य आकर्षण होंगे।
विज्ञापन
हर शाम को लोक प्रस्तुतियां होंगी। इस मेले में हर वर्ष हजारों देश-विदेशी सैलानी आते हैं।