फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pushed burning coal in sons mouth.

पिता बना हैवान, बेटे के मुंह में डाला जलता कोयला

Fri, 13 Mar 2015 11:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजीपुर Updated Fri, 13 Mar 2015 11:54 AM IST
विज्ञापन
pushed burning coal in sons mouth.

वाराणसी के मंडुआडीह में बुधवार की रात नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपने बारह वर्षीय पुत्र की पिटाई कर मुंह में जलता हुआ कोयला डाल दिया। जान बचाने के लिए बालक घर से भाग निकला।

विज्ञापन


गुरुवार की सुबह सदर कोतवाली क्षेत्र के घाट स्टेशन के पास रेलवे लाइन के किनारे खेत में वह अचेत मिला। जिला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।

गुरुवार की सुबह घाट स्टेशन के पास एक व्यक्ति ने गेहूं के खेत में एक बालक को अचेत देखा। उसका मुंह झुलसा था। लोग उसे जिला अस्पताल ले आए। होश में आने पर बालक ने अपना नाम अर्जुन राम (12) पुत्र पप्पू राम निवासीमंडुआडीह, वाराणसी बताया। उसने बताया कि मां की मौत हो चुकी है। वह मंडुवाडीह के ही एक होटल में काम करता था। उसकी कमाई का पैसा लेकर उसके पिता शराब पी जाते हैं। इस पर उसने काम बंद कर दिया।

विज्ञापन

नशे में पिता ने ढाया जुल्म

pushed burning coal in sons mouth.

उसके अनुसार बुधवार की रात वह घर में सोया था। इसी दौरान नशे में पहुंचे पिता ने पिटाई शुरू कर दी। फिर  जलता हुआ कोयला मुंह में डाल दिया। किसी तरह वह घर से भागा। पूरी रात मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पर बैठा रहा। उसे डर था कि घर जाने पर पिता फिर मारेंगे। इस भय से वह गुरुवार की सुबह बलिया पैसेंजर ट्रेन में सवार हो गया।

गाजीपुर घाट स्टेशन के पास उतरकर वह इधर-उधर घूमने लगा। इसी दौरान मुंह में तेज दर्द होने के दौरान गश खाकर रेलवे लाइन के पास खेत में गिर गया। जिला अस्पताल पहुंची पुलिस ने बच्चे से जानकारी लेकर छानबीन शुरू कर दी।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश दुबे का कहना था कि इस मामले की सूचना मंडुवाडीह पुलिस को दे दी गई है। बालक का इलाज कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed