{"_id":"7abf70bc-875a-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"purulia-arms-drop-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"किम डेवी के प्रत्यर्पण पर बातचीत बेनतीजा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
किम डेवी के प्रत्यर्पण पर बातचीत बेनतीजा
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 08 Mar 2013 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरुलिया हथियार कांड के मुख्य अभियुक्त किम डेवी पर यहां मुकदमा चलाने के लिए उसके प्रत्यर्पण के संबंध में डेनमार्क के साथ हो रही बातचीत बेनतीजा रही।
विज्ञापन
डेनमार्क ने इस संबंध में नया प्रस्ताव देने को कहा है जिसकी जांच उनका न्याय विभाग करेगा। केंद्रीय गृह सचिव आरके सिंह ने पत्रकारों को बताया कि किम डेवी के प्रत्यर्पण पर सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत हुई।
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल में मौजूद सूत्र ने बताया कि नया प्रस्ताव भेजने पर भारतीय पक्ष ने निराशा जाहिर करते हुए कहा कि इससे आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया में लाने में देरी होगी।
विज्ञापन
यह भी कहा गया कि पहले भेजे गए प्रत्यर्पण के निवेदन पर फैसला लेने में डेनमार्क को नौ साल लग गए और नया प्रस्ताव देने के लिए कहने से लगता है कि फिर देर करने की युक्ति अपनाई जा रही है।
इस पर डेनमार्क के दल के प्रमुख जेन्स क्रिश्चियन बुलो ने भरोसा दिलाया कि यदि भारत नया प्रस्ताव देगा तो उस पर फैसला लेने में शीघ्रता की जाएगी।
सूत्रों ने बताया कि सीबीआई ने फिर उनसे दोहराया कि वे मुकदमा चलाने के लिए डेवी को भारत को सौंप दें। अगर उसको कोई सजा सुनाई जाती है तो वह डेनमार्क की जेल में काट सकता है।
गृह सचिव ने भी कहा कि हमारे कानून में ऐसा प्रावधान है कि अगर किसी विदेशी को सजा सुनाई जाती है तो वह अपने देश की जेल में सजा पूरी कर सकता है।